रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अमरवाड़ा में शातिर बाइक चोर गिरोह बेनकाब:नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार; चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद – Cunning Motorcycle-theft Gang Exposed; Three Arrested—including A Minor—and 3 Stolen Motorcycles Recovered
छिंदवाड़ा

अमरवाड़ा में शातिर बाइक चोर गिरोह बेनकाब:नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार; चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद – Cunning Motorcycle-theft Gang Exposed; Three Arrested—including A Minor—and 3 Stolen Motorcycles Recovered

November 26, 2026


Cunning motorcycle-theft gang exposed; three arrested—including a minor—and 3 stolen motorcycles recovered.

गिरफ्तार आरोपी

विस्तार

अमरवाड़ा ग्रामीण अंचल और भीड़भाड़ वाले आयोजनों को निशाना बनाकर लगातार मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह का अमरवाड़ा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस की विशेष टीम ने दो वयस्क आरोपियों सहित एक विधि विरुद्ध बालक (नाबालिग) को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न स्थानों से चुराई गई तीन मोटरसाइकिलें बरामद कर ली गई हैं।

कैसे चढ़े पुलिस के हत्थे 

क्षेत्र में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में थाना प्रभारी राजेन्द्र धुर्वे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी की तीन वारदातों को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

ये भी पढ़ें- किसान आंदोलन: नेशनल हाईवे-44 पर चक्काजाम, पुलिस से झड़प; किसान नेताओं को बसों में भरकर प्रदर्शन स्थल से हटाया

इन तीन वारदातों का हुआ खुलासा

• चौरई रोड से चोरी: 21 नवंबर को वार्ड नंबर 13 निवासी मनोज वर्मा के घर के सामने से दिनदहाड़े उनकी होंडा CD110 (MP28MT3692) चोरी हुई थी।

• मड़ई मेले को बनाया निशाना: 20 नवंबर को ग्राम सुखारी कला के मड़ई मेले में भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने वार्ड 13 निवासी अरुण ठाकुर की हीरो एचएफ डीलक्स (MP28ML4948) पार कर दी थी।

• ग्राम ढोड़ाकुही की घटना: 11-12 अक्टूबर की दरमियानी रात ग्राम ढोड़ाकुही झीलढाना निवासी धनपाल नवरेती के घर से हीरो एचएफ डीलक्स (MP48NA5965) चोरी हुई थी।

आरोपियों की पहचान और आगे की कार्रवाई

पुलिस ने इस मामले में ग्राम सुखारीखुर्द निवासी विनोद वर्मा (27) और वार्ड नंबर 14 अमरवाड़ा निवासी आयुष वर्मा (21) को गिरफ्तार किया है। गिरोह में शामिल तीसरे नाबालिग आरोपी के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने तीनों मामलों (अपराध क्रमांक 821/26, 824/26 और 694/26) में धारा 303(2) बीएनएस के तहत शत-प्रतिशत मशरूका बरामद कर लिया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य फरार साथियों की तलाश में जुटी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X