सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अमृतसर:एटीएम और बैंकों को निशाना बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार – Six Accused Targeting Atms And Banks Arrested
अमृतसर

अमृतसर:एटीएम और बैंकों को निशाना बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार – Six Accused Targeting Atms And Banks Arrested

November 16, 2026


Six accused targeting ATMs and banks arrested

आरोपियों से बरामद हथियार
– फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अमृतसर पुलिस ने एटीएम और बैंकों को निशाना बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .30 बोर की पिस्तौल, दो खिलौना पिस्तौल, दातर, किरपान, एक स्विफ्ट कार, एक एक्टिवा और चोरी की 10 बाइक बरामद की है।

पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि वल्ला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी अमृतसर में एटीएम और बैंकों की रेकी कर रहे थे। वे आने वाले दिनों में लूट की अन्य वारदातों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले एक ग्रामीण बैंक में सेंध लगाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा पंजाब के आसपास के जिलों में भी एटीएम और बैंकों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए मंकी कैप पहनते थे और सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए चेहरे ढककर वारदात करते थे।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। अन्य सामान की बरामदगी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं। संबंधित जिलों की पुलिस को भी जानकारी दी जाएगी, ताकि आरोपियों से जुड़े अन्य मामलों का खुलासा किया जा सके।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X