बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अमृतसर:भारत-पाक सीमा पर हथियार, हेरोइन और अफीम की खेप बरामद, तीन अलग-अलग मामले दर्ज – Consignment Of Weapons, Heroin, And Opium Seized At The India-pakistan Border
अमृतसर

अमृतसर:भारत-पाक सीमा पर हथियार, हेरोइन और अफीम की खेप बरामद, तीन अलग-अलग मामले दर्ज – Consignment Of Weapons, Heroin, And Opium Seized At The India-pakistan Border

November 18, 2026


Consignment of weapons, heroin, and opium seized at the India-Pakistan border

अमृतसर में हथियार और हेरोइन बरामद
– फोटो : संवाद

विस्तार

भारत-पाकिस्तान सीमा पर नशा और हथियारों की तस्करी के प्रयासों के बीच बीएसएफ और पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में हथियार, हेरोइन, अफीम और ड्रोन बरामद किए हैं। इन मामलों में पुलिस ने संबंधित थानों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में थाना लोपोके में बीएसएफ की 100वीं बटालियन के अधिकारी इंस्पेक्टर बलकिशन की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। बीएसएफ ने चार .30 बोर पिस्तौल, आठ मैगजीन और 100 कारतूस बरामद किए हैं। 

बरामद हथियारों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। दूसरे मामले में थाना भिंडी सैदा में बीएसएफ की 45वीं बटालियन की ई-कंपनी के अधिकारी की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर एनडीपीएस एक्ट और भारतीय विमान अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। बीएसएफ ने एक ड्रोन और 12 पैकेट हेरोइन बरामद की है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X