अमृतसर:सांसद अमृतपाल सिंह को एक दिन की कस्टोडियल पैरोल मंजूर, अंतिम संस्कार में होंगे शामिल – Mp Amritpal Singh Granted One-day Custodial Parole

अमृतपाल सिंह
– फोटो : फाइल
November 17, 2026

अमृतपाल सिंह
– फोटो : फाइल
असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने परिवार के एक सदस्य के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उन्हें 21 नवंबर को एक दिन की कस्टोडियल पैरोल मंजूर की है। इस दौरान वह अपने परिवार के साथ केवल तीन घंटे बिता सकेंगे। हालांकि, डिब्रूगढ़ से अमृतसर आने और वापस जाने में लगने वाला समय इन तीन घंटों में शामिल नहीं होगा।
अदालत के फैसले के बाद अधिवक्ता हरजोत सिंह मान और रितु राज सिंह संधू ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अदालत में अमृतपाल सिंह के अलावा उनके चाचा हरदीप सिंह और सुखमनजीत सिंह की पैरोल याचिकाओं पर भी सुनवाई हुई। सरकारी वकील ने इन याचिकाओं का विरोध किया, लेकिन दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अमृतपाल सिंह को पैरोल देने की अनुमति दे दी।
अधिवक्ता हरजोत सिंह मान ने बताया कि अमृतपाल सिंह के आने-जाने के खर्च का मुद्दा भी अदालत में उठाया गया। बचाव पक्ष ने दलील दी कि अमृतपाल सिंह निर्वाचित सांसद हैं, इसलिए उनकी यात्रा का खर्च सरकार को वहन करना चाहिए। यह आर्थिक बोझ उनके परिवार पर नहीं डाला जाना चाहिए। हालांकि, सरकारी पक्ष ने इस मांग का विरोध किया।
वहीं, अधिवक्ता रितु राज सिंह संधू ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण अदालत का विस्तृत आदेश अभी वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो सका है। इसके चलते यात्रा खर्च और पैरोल की अन्य शर्तों को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।
उन्होंने बताया कि पिछली बार डिब्रूगढ़ जेल प्रशासन ने कम समय मिलने के कारण सुरक्षा और यात्रा के इंतजाम नहीं हो पाने की जानकारी ईमेल के माध्यम से दी थी। इस बार 21 नवंबर तक पर्याप्त समय होने के कारण उम्मीद है कि प्रशासन समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूरी कर लेगा और अमृतपाल सिंह अंतिम संस्कार में शामिल हो सकेंगे।
November 17, 2026
संवाद न्यूज एजेंसी अमृतसर। कस्बा अजनाला क्षेत्र में पुलिस की गश्त के दौरान एक युवक दुर्घटना का शिकार हो गया। उसकी बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल फिसल गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे काबू कर उसके पास से बड़ी मात्रा में हेरोइन और हथियार बरामद किए। थाना प्रभारी अपनी टीम के […]
November 17, 2026
अमृतसर में 15 करोड़ की हेरोइन बरामद – फोटो : सांकेतिक तस्वीर विस्तार अमृतसर कस्बा अजनाला क्षेत्र में पुलिस की गश्त के दौरान एक युवक को बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार होने के कारण रोका गया। बाइक गिरने के बाद जब पुलिस ने जांच की तो उसमें तीन किलो हेरोइन, तीन पिस्टल, 90 […]
November 17, 2026
देशभर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा विद्यार्थियों को भेजे गए रोल नंबर, स्कूल-कालेजों में स्टाफ की ड्यूटियां लगाई गईं संवाद न्यूज एजेंसी अमृतसर। सिख धर्म, इतिहास और धार्मिक विरासत की जानकारी नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से एसजीपीसी एक देशव्यापी धार्मिक परीक्षा आयोजित कर रही है। यह परीक्षा 17 और 18 […]
