मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पंजाब:कनाडा में भारतीय मूल के युवक-युवती की हत्या, हमलावरों ने गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट – Murder Of A Young Man And Woman Of Indian Origin In Canada
लुधियाना

पंजाब:कनाडा में भारतीय मूल के युवक-युवती की हत्या, हमलावरों ने गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट – Murder Of A Young Man And Woman Of Indian Origin In Canada

November 17, 2026


Murder of a young man and woman of Indian origin in Canada

कनाडा में भारतीय मूल की युवक-युवती की हत्या
ग्राफिक्स

विस्तार

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरी शहर में एक वॉलमार्ट स्टोर की पार्किंग में रविवार रात सनसनीखेज गोलीबारी में भारतीय मूल के एक युवक और युवती की हत्या कर दी गई। दोनों की उम्र 23 और 24 साल बताई जा रही। दोनों पड़ोसी शहर डेल्टा के रहने वाले थे और दक्षिण एशियाई मूल के थे। शुरुआती मीडिया रिपोर्टों में उन्हें पंजाब मूल का बताया गया है, हालांकि कनाडा पुलिस ने अभी उनके भारतीय मूल के गांव, राष्ट्रीयता और पारिवारिक पृष्ठभूमि की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

15 नवंबर को हुई थी वारदात 

यह वारदात 15 नवंबर की रात करीब 10 बजकर 38 मिनट पर सरी के 88 एवेन्यू और 124 स्ट्रीट के पास स्थित वॉलमार्ट की पार्किंग में हुई। गोली लगने से घायल युवक और युवती को मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और आपातकालीन चिकित्सा दल ने बचाने का प्रयास किया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन कुछ समय बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कनाडा की इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (आईएचआईटी) ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में वारदात सुनियोजित दिखाई दे रही है। जांचकर्ताओं को संगठित अपराध से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हमले के पीछे व्यक्तिगत दुश्मनी, आपराधिक गिरोह की रंजिश या कोई अन्य वजह थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X