शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अमृतसर में युवक की हत्या:आप ब्लॉक समिति सदस्य ने छोटे भाई को मारी गोली, अटारी के गांव पंडोरी वड़ैच में वारदात – Youth Murdered In Amritsar Aap Block Samiti Member Shoots Younger Brother
अमृतसर

अमृतसर में युवक की हत्या:आप ब्लॉक समिति सदस्य ने छोटे भाई को मारी गोली, अटारी के गांव पंडोरी वड़ैच में वारदात – Youth Murdered In Amritsar Aap Block Samiti Member Shoots Younger Brother

November 10, 2026


Youth murdered in Amritsar AAP Block Samiti member shoots younger brother

हत्या

विस्तार

अमृतसर में अटारी क्षेत्र के गांव पंडोरी वड़ैच में आम आदमी पार्टी के ब्लॉक समिति सदस्य ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान किरणप्रीत सिंह कैमी के रूप में हुई है। दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद किरणप्रीत सिंह ने अपने छोटे भाई पर गोली चला दी।

गोली लगने से छोटा भाई गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाने का मौका भी नहीं मिल सका और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वारदात के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दोनों भाइयों के बीच हुए विवाद की वजह और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों भाइयों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X