रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अमृतसर में सीमा पार से आई हथियार-नशे की खेप:18.9 किलो ड्रग्स और राइफल बरामद, पुलिस-बीएसएफ को सफलता – Consignment Of Weapons Drugs From Across Border Seized In Amritsar Police And Bsf
अमृतसर

अमृतसर में सीमा पार से आई हथियार-नशे की खेप:18.9 किलो ड्रग्स और राइफल बरामद, पुलिस-बीएसएफ को सफलता – Consignment Of Weapons Drugs From Across Border Seized In Amritsar Police And Bsf

November 26, 2026


भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे घरिंडा क्षेत्र में बीएसएफ और पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य मामलों में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक गांव अटारी के पास डिफेंस क्षेत्र में खेत से एक संदिग्ध पैकेट और टूटा हुआ ड्रोन बरामद हुआ। पैकेट की जांच करने पर उसमें से 4 किलो 950 ग्राम आइस ड्रग मिली। इसी तरह घरिंडा क्षेत्र के सरकारी बाग के पास तलाशी के दौरान झाड़ियों में पड़ा सफेद रंग का पैकेट मिला। प्रीकर्सर केमिकल डिटेक्शन किट से जांच करने पर उसमें आइस ड्रग होने की पुष्टि हुई। इसका वजन पैकिंग सामग्री सहित 5 किलो 15 ग्राम था।

सीमा क्षेत्र में बीएसएफ की ओर से की गई अन्य कार्रवाई में गांव रणिके के पास बीओपी काहनगढ़ इलाके से 5 किलो 13 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस मामले में रणिके निवासी जोबन सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, बीओपी राजाताल के पास से 4 किलो 320 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस मामले में कवलजीत सिंह निवासी महावा और विशाल सिंह उर्फ रसल सिंह निवासी ताजे चक को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से दो मोबाइल फोन, 400 रुपये और पैकिंग सामग्री भी बरामद की गई।

हथियारों की बरामदगी के मामलों में गांव अटारी के पास खेत से एक 30 बोर की गफ्फार राइफल, दो खाली मैगजीन और 30 बोर के 50 कारतूस मिले। 

इसके अलावा बीएसएफ की ओर से पुलिस को सौंपे गए अलग-अलग पैकेटों की जांच में ईगल मॉडल की 30 बोर पिस्तौल की मैगजीन व कारतूस तथा सर्बिया निर्मित जस्तावा आर्म्स की 7.62 एमएम पिस्तौल बरामद की गई।

इन सभी मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है, ताकि पता चल सके कि यह सारी खेप किन लोगों ने उठाकर ले जानी थी। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X