शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अरे बाप रे:पहले पत्नी को मार डाला, फिर मासूम को बनाया निशाना; चाचा की करतूत से हरदा में सनसनी – Man Kills Wife And Attacks Innocent Child Uncle Shocks Harda Crime News In Hindi
हरदा

अरे बाप रे:पहले पत्नी को मार डाला, फिर मासूम को बनाया निशाना; चाचा की करतूत से हरदा में सनसनी – Man Kills Wife And Attacks Innocent Child Uncle Shocks Harda Crime News In Hindi

November 6, 2026


man kills wife and attacks innocent child uncle shocks harda crime news in hindi

सांकेतिक

विस्तार

पारिवारिक विवाद के चलते हरदा जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसके भाई ने घटना के प्रत्यक्षदर्शी मासूम भतीजे को जिंदा गड्ढे में दफना दिया। दिल दहला देने वाली इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी पति और उसकी पत्नी के बीच किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पत्नी पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के दौरान घर में मौजूद मासूम बच्चा वारदात का गवाह बन गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना को छिपाने के इरादे से आरोपी के भाई ने मासूम भतीजे को सुनसान स्थान पर ले जाकर गड्ढे में दफना दिया। पुलिस ने मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

पढ़ें: ‘स्कूल में नशे में सोते मिले शिक्षक’: बच्चे बोले- बेउहर के खेत में जाकर शराब पीते हैं सरजी; वीडियो हुआ वायरल

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए अस्पताल भेजा। प्रारंभिक जांच के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की विशेष टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X