अर्जुन सिंह का आरोप: सीएम शुभेंदु की जासूसी कर रहा 180 सदस्यों का व्हाट्सएप ग्रुप, अभिषेक बनर्जी साजिशकर्ता – Arjun Singh Allegation 180 People Whatsapp Group Cm Suvendu Track Tmc Abhishek Banerjee Accused Know Details

बड़ी खबर
October 30, 2026

बड़ी खबर
पश्चिम बंगाल के मंत्री अर्जुन सिंह ने शुक्रवार को एक सनसनीखेज आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि करीब 180 सदस्यों का एक व्हाट्सएप समूह मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की गतिविधियों पर नजर रख रहा है। भाजपा नेता सिंह ने इस समूह का संबंध टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से बताया।
सिंह ने पत्रकारों को बताया कि यह समूह मुख्यमंत्री के हर कदम पर नजर रखी जा रही है। वे उनके आने-जाने और यात्रा के तरीकों को तस्वीरों व वीडियो के जरिये रिकॉर्ड कर रहे हैं। परिवहन मंत्री ने कहा कि यह सारी जानकारी कहीं जमा की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी इस पूरे मामले की साजिश रच रहे हैं और उन्होंने इसके लिए लोगों को काम पर रखा है।
अर्जुन सिंह ने दावा किया कि पुलिस के पास इन गतिविधियों के बारे में पर्याप्त जानकारी है। प्रशासन के वरिष्ठ स्तरों से भी इस संबंध में जानकारी मिली है। मंत्री ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को तुरंत जेल भेजा जाना चाहिए।
अर्जुन सिंह ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अभिषेक के पास रूस, थाईलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका में संपत्ति है। सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि बनर्जी भारत को अस्थिर करने के लिए विदेशी धन प्राप्त कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने आरोपों की पुष्टि के लिए कोई सबूत पेश नहीं किया।
इन आरोपों पर टीएमसी नेता बैश्वानोर चटर्जी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अर्जुन सिंह कमीज बदलने की तरह दल बदलते हैं। चटर्जी ने सिंह के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने यह भी कहा कि सिंह खुद हत्या के मामलों में आरोपी हैं। सिंह 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे और बैरकपुर लोकसभा सीट से जीते थे। वह मई 2022 में फिर टीएमसी में शामिल हुए, लेकिन दो साल बाद भगवा दल में लौट आए।
November 13, 2026
सड़क दुर्घटना ग्राफिक विस्तार असम में काजीरंगा नेशनल पार्क के पास शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां एक मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 15 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। कहां और कैसे हुआ हादसा? एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने […]
November 13, 2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमने-सामने की बहस की चुनौती दी। इसके साथ ही दावा किया कि ऐसी बहस के बाद वे प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे। राहुल गांधी ने कहा वे लंबे भाषणों के बजाय आमने-सामने की बहस चाहते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि इस बहस का फैसला करने के […]
November 13, 2026
अक्षर और पंत – फोटो : IANS विस्तार आईपीएल 2027 सीजन के लिए सभी टीमें कमर कस रही हैं। दिसंबर में होने वाली मिनी नीलामी से पहले ट्रेड विंडो खुला हुआ है। वहीं, नीलामी से पहले सभी टीमों को रिटेंशन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपनी है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स में कप्तानी को […]
