अलीगढ़:पहली शादी छिपाकर वेलेंटाइन-डे पर की दूसरी शादी, पत्नी समेत तीन पर केस दर्ज – Second Marriage On Valentine Day Without Disclosing First

कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो)
– फोटो : एएनआई
November 16, 2026

कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो)
– फोटो : एएनआई
एक महिला ने पहली शादी की बात छिपाकर राजुल नाम के युवक से वर्ष 2019 में वेलेंटाइन-डे पर दूसरी शादी कर ली। आरोप है कि महिला उसके घर से नकदी व आभूषण लेकर चली गई। राजुल का दावा है कि उसने पड़ताल की तो पता चला कि उसकी पत्नी ने अपने पहले पति के खिलाफ भी शादी करने के बाद केस दर्ज कराया हुआ है। अलीगढ़ के क्वार्सी थाना पुलिस ने इस मामले में कोर्ट के आदेश पर राजुल की पत्नी योगिता अग्रवाल व उसके भाई-भाभी के खिलाफ धोखाधड़ी आदि की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
साईं विहार निवासी राजुल ने बताया कि उसकी शादी 14 फरवरी 2019 को एडीए कॉलोनी निवासी योगिता अग्रवाल से हुई थी। राजुल का कहना है कि शादी आर्य समाज मंदिर अलीगढ़ में बिना दान-दहेज के संपन्न हुई थी। योगिता के पिता का देहांत शादी से पहले ही हो चुका था। आरोप है कि शादी के बाद योगिता का भाई नितिन अग्रवाल और भाभी प्रीती गोयल राजुल पर परिवार से अलग रहने का दबाव बनाने लगे। राजुल के मना करने पर उसे और उसके परिवार को झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां दी गईं। योगिता अपने मायके चली गई और वहीं दो पुत्रियों को जन्म दिया। उसने राजुल का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न भी किया।
16 जून 2025 को नितिन और प्रीती राजुल के घर आए। आरोप है कि वे सोने-चांदी के कीमती जेवरात और दो लाख रुपये व योगिता और दोनों बेटियों को भी अपने साथ ले गए। उन्होंने राजुल पर मकान व प्लॉट दोनों भाई-बहनों के नाम करने का दबाव भी बनाया। राजुल का कहना है कि योगिता के पड़ोसियों से पूछताछ की तो उसे योगिता की पहली शादी का पता चला। योगिता की पहली शादी मेरठ के जय मित्तल के साथ हुई थी। राजुल को पुलिस अधिकारियों और राज्य महिला आयोग से भी शिकायत की थी। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर अब इस मामले में बीएनएस की धारा 82 (1), 318 (4), 305, 351 (2), 61 (2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
November 16, 2026
स्पोर्ट्स स्टेडियम। अलीगढ़ जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में महिलाओं की प्रतिष्ठित 65वीं उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल चैंपियनशिप अलीगढ़ में आयोजित की जााएगी। यह तीन दिवसीय टूर्नामेंट 17 से 19 नवंबर तक श्री राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल मथुरा रोड के परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष की चैंपियनशिप पूर्व सांसद […]
November 15, 2026
जीत के बाद जश्न मनाते खिलाड़ी। स्रोत : स्वयं रठगांव स्थित हमजाह क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए ओपन क्रिकेट सीरीज के फाइनल मुकाबले में मेजबान हमजाह क्रिकेट अकादमी ने अंशुल क्रिकेट क्लब को 11 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। रोमांचक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन […]
November 15, 2026
ट्रेन के गेट पर बैठकर जाते यात्री।संवाद दीपावली की छुट्टियां खत्म होते ही अब काम पर लौटने वालों की भीड़ सड़कों से लेकर रेलवे स्टेशनों तक दिखाई देने लगी है। इसके चलते दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, पलवल और बल्लभगढ़ जाने वाले यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। बसों और ट्रेनों में सीट नहीं […]
