Saharanpur News:उधार के 800 रुपये न देने पर की थी मंतशा की हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार – Accused Boyfriend Arrested For Murdering Mantasha Over Failure To Repay A Loan Of 800 Rupees

मृतका मंतशा का फाइल फोटो।
November 16, 2026

मृतका मंतशा का फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गुलदस्ता कॉलोनी में हुए मंतशा हत्याकांड का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। उधार दिए 800 रुपये न लौटाने के विवाद के चलते प्रेमी ने मंतशा की गला रेतकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बेहट रोड स्थित गांव रसूलपुर के पास गुलदस्ता कॉलोनी निवासी में शनिवार को मंतशा के घर में ही उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। शव घर की बेड पर पड़ा मिला था। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रियासत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आया कि रियासत और मंतशा के बीच प्रेम-प्रसंग था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मंतशा को 800 रुपये उधार दिए थे। शनिवार को वह मंतशा के घर उधार दिए रुपये लेने के लिए गया। जहां मंतशा से उसने अपने रुपये वापस मांगे। मंतशा ने रुपये देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मामला इस कदर बढ़ गया कि आरोपी ने पहले फूंकनी से मंतशा के सिर पर वार किया। इसके बाद कमरे के बाहर रखे चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद घर की छत से भाग लिया। साथ ही अपने साथ फूंकनी और चाकू भी ले गया, जिन्हें रास्ते में घास में छिपा दिया।
-पति दिल्ली में करता है नौकरी
मंतशा का पति मुकीम दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। मंतशा के पति से विवाद चल रहा था। पुलिस जांच में पता चला कि मंतशा अपने पति से विवाद के चलते अपनी मां के साथ रह रही थी। कुछ समय पहले ही मंतशा ने अपना घर भी बनाया था। मंतशा की डेढ़ साल की बेटी भी है।
वर्जन
मंतशा के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में पता चला है कि विवाद 800 रुपयों को लेकर हुआ था। इसी कहासुनी में आरोपी रियासत ने मंतशा की गर्दन पर कई वार किए। आरोपी को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया है। – विकास प्रताप चौहान, सीओ द्वितीय

मृतका मंतशा का फाइल फोटो।
November 16, 2026
मौलाना कारी इस्हाक गोरा। संवाद न्यूज एजेंसी देवबंद (सहारनपुर)। स्टैंड अप-कॉमेडियन समय रैना के शो में रिश्तों को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि मजाक करने और किसी की तहजीब का मजाक उड़ाने में […]
November 15, 2026
– नगर जनगणना अधिकारी/अपर नगर आयुक्त ने नागरिकों से स्वगणना की अपील की संवाद न्यूज एजेंसी सहारनपुर। जनगणना के तहत आज से स्वगणना शुरू हो रही है, जो 30 नवंबर तक चलेगी। उसके बाद एक से चार दिसंबर तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। नगर जनगणना अधिकारी/अपर नगर आयुक्त मृत्युंजय ने नागरिकों से स्वगणना की […]
November 15, 2026
सहारनपुर। शहर के बीच से बहने वाली पांवधोई नदी और ढमोला नदी के किनारे सीड बॉल के माध्यम से गेंदा और अन्य प्रजातियों के फूलों से महकेंगे। फिलहाल नगर निगम की गोशाला में सीड बॉल तैयार की जा रही हैं। नगर निगम के गोशाला एवं उद्यान प्रभारी तथा पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप […]
