अलीगढ़:सड़क-नाला व अन्य निर्माण कार्यों में लापरवाही, चार लिपिकों का वेतन रोका, 45 दिन की देरी पर दी चेतावनी – Four Clerks Salary Stopped

अलीगढ़ नगर निगम
– फोटो : संवाद
November 20, 2026

अलीगढ़ नगर निगम
– फोटो : संवाद
अलीगढ़ शहर में सड़क, नाला, फुटपाथ समेत अन्य निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को नगर निगम के निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की। इसमें निविदा संबंधी कार्यों में लापरवाही मिलने पर चार पटल लिपिकों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं, टेंडर और कार्यादेश जारी होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं करने वाले ठेकेदारों पर जुर्माना लगाने के साथ अनुबंध निरस्त करने और ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की चेतावनी दी।
नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के पटल लिपिक सतेन्द्र सिंह, सीपी सिंह, रजत सिंह और अदनान अहमद के स्तर से निविदा संबंधी कार्यों में धीमी प्रगति और लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने चारों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने और तत्काल प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ किया कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने उन ठेकेदारों को चिह्नित करने के निर्देश दिए, जिन्होंने कार्यादेश जारी होने के बाद भी संबंधित वार्डों में निर्माण कार्य शुरू नहीं किए हैं। मुख्य अभियंता वीके सिंह को ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जिन ठेकेदारों को पहले ही 15 दिन की अतिरिक्त मोहलत दी जा चुकी है, उनके कार्यों की मौके पर जांच कराई जाएगी। इसके बाद भी काम अधूरे मिलने पर दंडात्मक कार्रवाई होगी। नगर आयुक्त ने निर्माण कार्यों में देरी पर कार्रवाई का समयबद्ध खाका भी तय किया है।
इसके तहत 15 दिन की अतिरिक्त मोहलत के बाद काम अधूरा मिलने पर निविदा धनराशि का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा। एक माह तक विलंब होने पर जुर्माना 10 प्रतिशत होगा। वहीं, 45 दिन तक देरी होने पर अनुबंध निरस्त कर संबंधित ठेकेदार या फर्म को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।
November 20, 2026
– ‘स्टर्लिंग होम्स’ में अवैध आवंटन व बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप – बिना एडीए व रेरा मंजूरी व एनओसी के फ्लैट आवंटन और फर्जी दस्तावेजों व स्टांप के जरिए बिक्री कर निवेशकों से करोड़ों की ठगी का आरोप अलीगढ़। ‘मैक्सवेल क्वालिटी डेवलपर्स’ से जुड़े 5 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी […]
November 20, 2026
कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो) – फोटो : एएनआई विस्तार करीब 23 साल पुराने गैंगस्टर एक्ट और जानलेवा हमले के मामले में अलीगढ़ की विशेष न्यायालय ने सुनील को दोषमुक्त कर दिया है। अदालत ने माना कि अभियोजन पक्ष सुनील की घटना में संलिप्तता और गैंग का सक्रिय सदस्य होने के आरोपों को संदेह से परे साबित […]
November 20, 2026
डांस करते लोग – फोटो : प्रतीकात्मक विस्तार वीआईपी पार्टी और टशनबाजों को अलीगढ़ क्लब में पार्टी करना पसंद है। इसके लिए वे अलग अलग सदस्य से जुगाड़ भी लगाते रहते हैं। अभी तक ये सिर्फ चर्चा थी, लेकिन क्लब में गैर सदस्य की एक कॉकटेल पार्टी के मामले ने इसकी पुष्टि भी कर दी। हाल ही […]
