शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अहोई अष्टमी व्रत कल:शाम को होगा पूजन, संतान की सुख-समृद्धि के लिए महिलाएं करेंगी पूजा-अर्चना – Ahoi Ashtami Fast Will Be Celebrated On November 1st
नैनीताल

अहोई अष्टमी व्रत कल:शाम को होगा पूजन, संतान की सुख-समृद्धि के लिए महिलाएं करेंगी पूजा-अर्चना – Ahoi Ashtami Fast Will Be Celebrated On November 1st

October 31, 2026


Ahoi Ashtami fast will be celebrated on November 1st

अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अहोई अष्टमी का व्रत एक नवंबर रविवार को रखा जाएगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस दिन सप्तमी तिथि दोपहर 2:52 बजे तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी। तारा दर्शन से पहले अष्टमी तिथि लगने के कारण अहोई देवी का पूजन संध्या काल में किया जाएगा।

ज्योतिष अशोक वार्ष्णेय ने बताया कि दो नवंबर को अष्टमी तिथि दोपहर 1:11 बजे तक रहेगी। ऐसे में अहोई अष्टमी का व्रत एक नवंबर को ही रखा जाएगा जबकि मासिक अष्टमी का व्रत करने वाले श्रद्धालु दो नवंबर को व्रत करेंगे।

जिन परिवारों में अहोई देवी के पूजन की परंपरा चली आ रही है, वहां महिलाएं एक नवंबर को व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा करेंगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अहोई देवी को धन और संतान की रक्षा करने वाली देवी माना जाता है। उनकी पूजा-अर्चना से पारिवारिक कष्ट दूर होते हैं। मान्यता है कि अहोई देवी का व्रत करने से सुख, सौभाग्य और संतान की प्राप्ति होती है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X