शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
खेलों से होता है मानसिक और शारीरिक विकास :राजेश शर्मा – Sports Lead To Mental And Physical Development: Rajesh Sharma
कैथल

खेलों से होता है मानसिक और शारीरिक विकास :राजेश शर्मा – Sports Lead To Mental And Physical Development: Rajesh Sharma

October 31, 2026


Sports lead to mental and physical development: Rajesh Sharma

क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्याअति​थि। विज्ञ​प्ति
– फोटो : ARchive

संवाद न्यूज एजेंसी

गुहला चीका। वार्ड-13 स्थित कम्बोज गामड़ी की ओर से नगरपालिका के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में भाजपा नेता राजेश शर्मा पिंटू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेलों से न केवल व्यक्ति का शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक और बौद्धिक क्षमता में भी वृद्धि होती है।

राजेश शर्मा पिंटू ने कहा कि आज के समय में युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेलों और सकारात्मक गतिविधियों की ओर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल, हॉकी सहित विभिन्न खेलों में भाग लेने से युवाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ-साथ एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना भी विकसित होती है। हार और जीत खेल का हिस्सा हैं, लेकिन खेल भावना के साथ मैदान में उतरना और निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करना ही असली सफलता है। इस अवसर पर आयोजनकर्ता टीम की ओर से शहीद-ए-आजम सरदार उधम सिंह की तस्वीर भेंट कर मुख्य अतिथि राजेश शर्मा पिंटू का सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रताप कम्बोज, जय भगवान शर्मा, हरजीत विर्क, राहुल जगना, बलदेव, सुनील, सिमरन, गुरप्रीत सिंह, जयवीर सिंह मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X