शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आगरा न्यूज:जड़ से काट दिया पापड़ी का पेड़, वन विभाग पहुंचा तो खुली पोल; अब दर्ज हुई Fir – Illegal Tree Felling In Agra: Fir Registered Over Cutting Of Papdi Tree
मैनपुरी

आगरा न्यूज:जड़ से काट दिया पापड़ी का पेड़, वन विभाग पहुंचा तो खुली पोल; अब दर्ज हुई Fir – Illegal Tree Felling In Agra: Fir Registered Over Cutting Of Papdi Tree

November 12, 2026


Illegal Tree Felling in Agra: FIR Registered Over Cutting of Papdi Tree

FIR Demo

विस्तार

आगरा के सदर स्थित वैष्णों कॉलोनी के सामने अवैध रूप से पापड़ी का पेड़ का दिया गया। मामले में वन विभाग के वनरक्षक ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

ताज फारेस्ट कॉलोनी, सदर बाजार निवासी वनरक्षक संदीप कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 6 नवंबर को सूचना मिली कि सेवला सराय, सैमरी रोड, वैष्णों कॉलोनी के सामने पापड़ी के वृक्षों को अवैध रूप से काटा जा रहा है। इस पर वो जांच के लिए पहुंच गए। सूचना सही पाई गई। पेड़ को जड़ से काटा गया था। पूछताछ में पता चला कि पेड़ को सेवला सराय निवासी विजय पाल ने काटा है।

उन्होंने उसके खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम 1976 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसीपी सदर अमीषा सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X