आगरा न्यूज:होटल का किराया मांगा तो मिली धमकी, 9.56 लाख का टैक्स बकाया; दो के खिलाफ मुकदमा – Agra: Hotel Tenant Fails To Pay 17 Months’ Rent, Owner Alleges Misbehavior And Threats

FIR Demo
November 6, 2026

FIR Demo
आगरा के शहीद नगर स्थित होटल चाणक्य को किराए पर लेकर 17 महीने से किराया नहीं देने का मामला पुलिस तक पहुंचा है। आरोप है कि किराया मांगने पर होटल संचालिका से अभद्रता की गई। मामले में किराएदार रवि कुमार पांडेय और उसके भाई सबी पांडेय पर गाली-गलौज व जातिसूचक टिप्पणी सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं।
पीड़िता वंदना ने पुलिस आयुक्त और एसीपी सदर से शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 5 जून, 2025 को होटल चाणक्य रवि कुमार पांडेय को 4.50 लाख रुपये प्रतिमाह किराए पर दिया गया था। अनुबंध में तीन महीने का अग्रिम किराया देना तय था। किराएदार ने केवल 6.75 लाख रुपये दिए जबकि इतनी ही रकम का एक चेक बाउंस हो गया। 17 महीने बीतने के बाद भी बकाया रकम का भुगतान नहीं किया गया।
नगर निगम और जलकल का करीब 9.56 लाख रुपये का कर भी बकाया है। होटल के रखरखाव की जिम्मेदारी किराएदार की थी लेकिन उसने कोई काम नहीं कराया, जिससे होटल की हालत खराब हो गई है। एसीपी सदर अमीषा सिंह ने बताया कि यह होटल के किराए का विवाद है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
लाइसेंस निरस्त, कर्मचारियों को वेतन नहीं
वस्तु एवं सेवा कर और श्रम विभाग के लाइसेंस भी बकाया भुगतान न होने के कारण निरस्त हो गए हैं। कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिल पाया है। वंदना का आरोप है कि 11 जुलाई की रात रवि पांडेय का भाई सबी पांडेय उनके कमरे में पहुंचा और अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की और धमकी दी कि कोई पैसा नहीं देंगे। शोर सुनकर होटल कर्मचारी ने उन्हें बचाया।
November 13, 2026
सिढ़पुरा। घर में बेटी की गोद भराई की तैयारी चल रही थी। रिश्तेदारों और मेहमानों के स्वागत की व्यवस्था हो चुकी थी, लेकिन समारोह से ठीक पहले युवती लापता हो गई। मां के साथ मेकअप कराने ब्यूटी पार्लर पहुंची 20 वर्षीय युवती के लापता होने से परिवार में खलबली मच गई। परिजन ने एक युवक […]
November 13, 2026
कासगंज। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार ने जिले में उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की। जांच के दौरान पांच दुकानों पर अनियमितताएं मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। निरीक्षण में इन प्रतिष्ठानों पर निर्धारित स्टॉक और रेट बोर्ड प्रदर्शित नहीं मिले। साथ ही उर्वरक स्टॉक व बिक्री रजिस्टर उपलब्ध नहीं थे […]
November 13, 2026
कासगंज। त्योहार पर यात्रियों की बढ़ी संख्या से परिवहन निगम ने दिल्ली,अलीगढ़ और आगरा मार्ग पर बसों के अतिरिक्त फेरे लगवाए। इससे बसों ने छह दिनों में करीब 2.64 लाख किलोमीटर का सफर तय किया। इस दौरान लगभग 84 हजार यात्रियों ने निगम की बसों से यात्रा की। इससे परिवहन निगम को 1.30 करोड़ रुपये […]
