रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आजमगढ़:सपा-कांग्रेस पर बरसे मोहसिन रजा, बोले- मुस्लिमों का वोट लेकर भी नहीं किया काम – Azamgarh Mohsin Raza Lashes Out At Sp-congress Says They Failed To Deliver Despite Receiving Muslim Votes
आज़मगढ़

आजमगढ़:सपा-कांग्रेस पर बरसे मोहसिन रजा, बोले- मुस्लिमों का वोट लेकर भी नहीं किया काम – Azamgarh Mohsin Raza Lashes Out At Sp-congress Says They Failed To Deliver Despite Receiving Muslim Votes

November 26, 2026


Azamgarh Mohsin Raza lashes out at SP-Congress says they failed to deliver despite receiving Muslim votes

आजमगढ़, मोहसिन रजा

विस्तार

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहसिन रजा ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा पर निशाना साधा। मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा सराय में सैय्यद समाज की बैठक में उन्होंने वक्फ संशोधन कानून और 2027 के विधानसभा चुनाव पर अपनी बात रखी। रजा ने सपा पर मुस्लिम समाज से वोट लेने के बावजूद उनके लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि 2027 में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

वक्फ संपत्तियों का देना होगा हिसाब

मोहसिन रजा ने वक्फ संशोधन कानून-2025 को मुस्लिम समाज के हित में बताया। उन्होंने कहा कि यह कानून वक्फ संपत्तियों का संरक्षण, विकास और जवाबदेही सुनिश्चित करेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि लाखों पंजीकृत वक्फ संपत्तियां कहां गईं और उनका हिसाब कौन देगा। अब वक्फ संपत्तियों की आमदनी और खर्च का पूरा लेखा-जोखा देना होगा। इससे मुतवल्लियों की जिम्मेदारी तय होगी और व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश में वक्फ की नियमावली बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X