शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आजमगढ़ में मुठभेड़:22 मुकदमों का आरोपी पशु चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; सात थानों की पुलिस ढूंढ रही थी – Encounter In Azamgarh Cattle Thief Wanted 22 Cases Arrested Shot Leg Police Seven Stations Searching
आज़मगढ़

आजमगढ़ में मुठभेड़:22 मुकदमों का आरोपी पशु चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; सात थानों की पुलिस ढूंढ रही थी – Encounter In Azamgarh Cattle Thief Wanted 22 Cases Arrested Shot Leg Police Seven Stations Searching

November 8, 2026


Encounter in Azamgarh Cattle thief wanted 22 cases arrested shot leg police seven stations searching

बदमाश के साथ सरायमीर थाने की पुलिस।
– फोटो : संवाद

विस्तार

सरायमीर थाना क्षेत्र में पशु चोरी की कई घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय पशु चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान अहरौला थाना क्षेत्र के सोफीगढ़ निवासी दिलशाद उर्फ दिलशान (33) पुत्र सगीर उर्फ बादशाह के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की तीन भैंस और एक बकरी, .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल पिकअप भी बरामद हुई है। पहचान छिपाने के लिए पिकअप पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। उस पर यूपी 62 बीवाई 4388 अंकित था, जबकि वास्तविक नंबर यूपी 62 बीटी 4388 है।

थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे ने बताया कि सरायमीर क्षेत्र के नरदह चक गांव निवासी रोहित चौहान की भैंस एक नवंबर की रात चोरी हुई थी। इस मामले में तीन नवंबर को मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके अलावा दीदारगंज के आदममऊ और अहरौला के बनकट गांव से भी भैंस और बकरी चोरी हुई थी। बरदह क्षेत्र में भी पशु चोरी की घटना हुई थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X