शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
आज़मगढ़

Azamgarh News:यूएई टीम के खिलाड़ी अदीब उस्मानी का हुआ सम्मान – Uae Team Player Adeeb Usmani Honored

November 13, 2026


संयुक्त अरब अमीरात की क्रिकेट टीम से खेलने वाले अदीब उस्मानी का बुधवार को जिले में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। नगर पालिका चेयरमैन मंसूर आलम ने उनके सम्मान में एक समारोह आयोजित किया। इस दौरान खेल प्रेमियों और लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अदीब उस्मानी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। चेयरमैन मंसूर आलम ने कहा कि यह पूरे आजमगढ़ जिले के लिए गर्व और खुशी की बात है।

क्रिकेट खिलाड़ी अदीब उस्मानी ने सम्मान समारोह के लिए नगर पालिका चेयरमैन मंसूर आलम और उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव, पवन सिंह, भोला यादव, विवेक सिंह, अतुल सिंह, सभासद मनोज यादव, सभासद विजय दुबे, मुशीर भाई, विनीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X