29 November Ka Ank Rashifal: अंक ज्योतिष में प्रत्येक मूलांक का अपना विशेष महत्व और प्रभाव माना जाता है। मान्यता है कि मूलांक के प्रभाव से व्यक्ति के स्वभाव, निर्णय लेने की क्षमता और दिनभर के अनुभवों पर असर पड़ सकता है। ऐसे में आज का दिन कुछ मूलांक वालों के लिए सफलता, मान-सम्मान और लाभ के नए अवसर लेकर आ सकता है। वहीं, कुछ लोगों को चुनौतियों और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं आज का अंक राशिफल आपके लिए क्या संकेत दे रहा है और किन मूलांक वालों को विशेष लाभ मिलने के योग हैं।
2 of 10
अंक 1
– फोटो : adobe stock
मूलांक 1
मूलांक 1 वालों को धन लाभ होगा। करियर में आगे बढ़ने और तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा वेतन वृद्धि या आय में बढ़ोतरी होने के भी संकेत हैं। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- वायलेट
3 of 10
अंक 2
– फोटो : adobe stock
मूलांक 2
परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। कोई अटका काम पूरा होगा और नए लोगों से आप मिलेंगे। हालांकि, बच्चों से जुड़े सरकारी या प्रशासनिक कार्यों में निराशा हाथ लग सकती है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- लेमन
4 of 10
अंक 3
– फोटो : adobe stock
मूलांक 3
आज आत्मविश्वास के साथ लिए गए निर्णय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। विवाह के लिए सभी प्रयास आपको सफल होते दिखेंगे। वहीं, अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें और सोच-समझकर आगे बढ़ें।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- पीला
5 of 10
अंक 4
– फोटो : adobe stock
मूलांक 4
आज का दिन आपको कुछ बदलावों के लिए तैयार रहने का संकेत दे रहा है। कोई दोस्त आपसे मिलने आ सकता है। अपनों के प्रति संवेदनशील रहें। साथ ही, स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें और खुद को स्वस्थ रखने पर विशेष ध्यान दें।
शुभ अंक- 13
शुभ रंग- गुलाबी