रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
क्राइस्टचर्च टेस्ट:न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, बड़ी बढ़त की ओर कीवी टीम, क्या दूसरा मैच बचा पाएगा भारत? – India Vs New Zealand 2nd Test Match Day 3 Highlights Key Moments Analysis Hagley Oval Christchurch
क्रिकेट

November 29, 2026

India Vs New Zealand 2nd Test match Day 3 Highlights key moments analysis Hagley Oval Christchurch

भारत बनाम न्यूजीलैंड
– फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे इस मैच में शिकंजा कस लिया है। न्यूजीलैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट गंवाकर 133 रन बना लिए हैं। फिलहाल रचिन रवींद्र 46 रन और डेरिल मिचेल पांच रन बनाकर नाबाद हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 246 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की टीम 110 रन की बढ़त के साथ उतरी थी। इस लिहाज से न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन की हो चुकी है। मिचेल और रचिन के बीच चौथे विकेट के लिए 40 रन की अटूट साझेदारी भी हो चुकी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X