बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आरएसएसबी सीईटी 2026:राजस्थान सीनियर सेकेंडरी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब और कितनी पालियों में होगा आयोजन – Rajasthan Cet Senior Secondary Exam Date 2026: Schedule, Timings And Important Instructions
नौकरी

आरएसएसबी सीईटी 2026:राजस्थान सीनियर सेकेंडरी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब और कितनी पालियों में होगा आयोजन – Rajasthan Cet Senior Secondary Exam Date 2026: Schedule, Timings And Important Instructions

November 18, 2026


Rajasthan CET Senior Secondary Exam Date 2026: Schedule, Timings and Important Instructions

Rajasthan CET Senior Secondary Exam Date 2026
– फोटो : AI Generated

विस्तार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) सीनियर सेकेंडरी स्तर-2026 की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में होगी।

विज्ञापन संख्या 08/2026 के तहत 23 जून 2026 को इस परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। परीक्षा आयोजन का कार्यक्रम 28 सितंबर 2026 को भी जारी किया गया था। अब बोर्ड ने परीक्षा की तारीखों और समय की जानकारी दोबारा स्पष्ट की है।

किस दिन और कितने बजे होगी परीक्षा?

बोर्ड के कार्यक्रम के अनुसार, सीईटी सीनियर सेकेंडरी स्तर की परीक्षा तीन दिन तक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक दिन दो पालियां निर्धारित की गई हैं। प्रत्येक पाली में परीक्षा की अवधि ढाई घंटे होगी।







परीक्षा की तारीख पहली पाली दूसरी पाली
1 दिसंबर 2026 सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे तक
2 दिसंबर 2026 सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे तक
3 दिसंबर 2026 सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे तक
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X