बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एचटीईटी 2026:हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की तिथियां घोषित, 26 और 27 दिसंबर को होगी, नोट करें शिफ्ट टाइमिंग – Htet Exam Date 2026: Haryana Tet Schedule Released, Check Level 1, 2 And 3 Exam Timings
शिक्षा

एचटीईटी 2026:हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की तिथियां घोषित, 26 और 27 दिसंबर को होगी, नोट करें शिफ्ट टाइमिंग – Htet Exam Date 2026: Haryana Tet Schedule Released, Check Level 1, 2 And 3 Exam Timings

November 18, 2026


HTET Exam Date 2026: Haryana TET Schedule Released, Check Level 1, 2 and 3 Exam Timings

HTET Exam Date 2026
– फोटो : AI Generated

विस्तार

हरियाणा में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना है। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।  हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2026 (HTET) का आयोजन 26 और 27 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा तीन स्तरों (लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3) के लिए आयोजित होगी। प्रत्येक परीक्षा की अवधि ढाई घंटे होगी।

किस दिन किस लेवल की परीक्षा होगी?

परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, 26 दिसंबर को शाम के सत्र में लेवल-3 की परीक्षा होगी। वहीं, 27 दिसंबर को सुबह लेवल-2 और शाम के सत्र में लेवल-1 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षाओं की अवधि ढाई घंटे निर्धारित की गई है। बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षा का कार्यक्रम इस प्रकार है:







परीक्षा की तारीख दिन स्तर परीक्षा का समय सत्र
26 दिसंबर 2026 शनिवार लेवल-3 दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे तक शाम
27 दिसंबर 2026 रविवार लेवल-2 सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक सुबह
27 दिसंबर 2026 रविवार लेवल-1 दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे तक शाम
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X