इंदौरः घर टूटने के बाद लोगों ने लगाए पोस्टर, लिखा- दोषी कौन?, महापौर बोले- मुआवजा दिलवाएंगे – Indore-krishnabag-42-houses-demolished-residents-protest-posters

घर टूटने के बाद लोगों ने लगाए पोस्टर
, डिजिटल डेस्क, इंदौर
November 24, 2026

घर टूटने के बाद लोगों ने लगाए पोस्टर
, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इंदौर के कृष्णबाग कॉलोनी में नगर निगम द्वारा 42 मकानों को जमींदोज किए जाने के बाद प्रभावित परिवारों का आक्रोश फूट पड़ा है। अपना आशियाना छिनने से नाराज रहवासियों ने अपने टूटे हुए मकानों के मलबे के बाहर विरोध स्वरूप पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों के माध्यम से पीड़ितों ने प्रशासन से सीधा सवाल पूछते हुए लिखा है कि न्याय कब मिलेगा और इस पूरे मामले का असली दोषी कौन है।
अनोखे अंदाज में दर्ज कराया विरोध
नगर निगम की इस बड़ी कार्रवाई के बाद बेघर हुए 42 परिवारों के सामने रोजी-रोटी और सिर छिपाने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। प्रभावितों का कहना है कि बिना किसी ठोस वैकल्पिक व्यवस्था के उनके जीवन भर की जमा-पूंजी से बने घरों को तोड़ दिया गया। इसी के विरोध में रहवासियों ने क्षतिग्रस्त दीवारों और मलबे पर बैनर-पोस्टर चस्पा कर जिम्मेदार अधिकारियों और भू-माफियाओं के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है। पोस्टरों पर सवाल उठाया गया है कि जब बैंकों ने लोन दिया, सरकारी विभाग ने रजिस्ट्री की और नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी नियमित रूप से बिजली और पानी का बिल लेते रहे, तो सिर्फ आम नागरिक ही दोषी क्यों हैं। रहवासियों ने पूछा है कि जब घर बन रहे थे, तब यह क्यों नहीं बताया गया कि जमीन पर विवाद चल रहा है और उस समय बड़े अधिकारी क्यों चुप थे।
रातभर टूटे घरों के सामने सोए रहवासी
जिन लोगों के घर तोड़े गए हैं, वे बेबस होकर रातभर अपने टूटे हुए घरों के मलबे के सामने ही खुले आसमान के नीचे सोए। पीड़ितों का कहना है कि अब वे अपने परिवार को लेकर कहां जाएं, क्योंकि उनके पास सिर छिपाने की भी जगह नहीं बची है। प्रभावित लोग आसपास में बची हुई खाली जगह पर ही किसी तरह खाना बना रहे हैं और वहीं रात गुजार रहे हैं। कुछ परिवारों को अभी भी प्रशासन से उम्मीद है कि उन्हें मानवीय आधार पर वहीं रहने की अनुमति दे दी जाएगी।
महापौर ने दिया मुआवजे और कार्रवाई का आश्वासन
मामले के तूल पकड़ने के बाद इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव का बयान सामने आया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि निगम प्रशासन ने कार्रवाई के दौरान और उसके बाद पीड़ितों की हरसंभव मदद की है। महापौर ने स्पष्ट किया कि अब इन सभी प्रभावित परिवारों को शासन की ओर से उचित मुआवजा दिलवाने में भी पूरी मदद की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके।
November 29, 2026
मां ने बेटी के पैर जलाए – फोटो : amarujala विस्तार इंदौर में मां ने अपनी ही बेटी को 200 रुपये चुराने की शंका में डंडों से पीटा और पैर जलते हुए चूल्हे पर रख दिए। इससे बच्ची के पैर झुलस गए। गुस्से के कारण मां को अपनी ही बच्ची की चिंता नहीं हुई। जब […]
November 28, 2026
इंदौर की संस्था अभ्यास मंडल की 67वीं शीतकालीन व्याख्यानमाला के निमंत्रण पत्र व पोस्टर का विमोचन इंदौर प्रेस क्लब के समारोह में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति माननीय शांतनु केमकर थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज में स्वस्थ संवाद, वैचारिक आदान-प्रदान और सार्थक विमर्श की परंपरा को जीवित […]
November 28, 2026
इंदौर में ठंड का असर अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम के बदलते मिजाज के बीच दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जबकि रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। सुबह और रात के समय ठिठुरन महसूस होने लगी है। हालांकि, फिलहाल शहर में घने कोहरे का असर नहीं […]
