रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सिद्धार्थनगर

Siddharthnagar News:पुलिस ने अभियान चलाकर सड़क से हटवाया अतिक्रमण – The Police Conducted An Operation To Remove Encroachments From The Road

November 29, 2026


बांसी। कस्बे की यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस ने शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने पुलिस बल के साथ रोडवेज चौराहे के आसपास सड़क की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया।

साथ ही रेहड़ी, ठेला और पटरी दुकानदारों को निर्धारित सीमा में ही दुकान लगाने की हिदायत दी।

अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी सड़क की पटरी पर अनधिकृत कब्जा करने की छूट नहीं दी जाएगी। संवाद ी

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X