इंदौर:इंदौर आए दिलजीत दोसांज, आज शाम को होगा शो, सबसे महंगा टिकट पचास हजार रुपये का – Indore: Diljit Dosanjh Has Arrived In Indore; His Show Will Take Place This Evening, With The Most Expensive T

दिलजीत दोसांझ
November 15, 2026

दिलजीत दोसांझ
इंदौर में रविवार को पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का लाइव शो होगा। इस शो को लेकर शहर में खासा उत्साह है। आयोजकों के मुताबिक, अब तक 25 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। टिकटों की बिक्री से सात करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि मिल चुकी है।
शो में सबसे महंगा गोटा टेबल टिकट है, जिसकी कीमत पांच लाख रुपये रखी गई है। इस टेबल पर 10 लोग बैठ सकेंगे। यानी प्रति व्यक्ति 50 हजार रुपये खर्च होंगे। इस टेबल पर शराब भी परोसी जाएगी।इस शो के लिए दिलजीत रविवार सुबह चार्टर प्लेन से इंदौर पहुंचे। वे सुबह एयरपोर्ट पर उतरे और प्रशंसकों का अभिवादन किया। वे सोमवार को शहर की किसी फूड स्ट्रीट पर भी जा सकते हैं।
यह शो इंदौर बायपास स्थित सी-21 एस्टेट ग्राउंड पर होगा। एक टिकट की कीमत करीब चार हजार रुपये है और अब तक 25 हजार टिकट बिक चुके हैं। आयोजकों ने टिकट बिक्री का हिसाब नगर निगम को सौंप दिया है और मनोरंजन कर के रूप में 60 लाख रुपये भी जमा कराए हैं।
शो के लिए चार स्थानों पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आठ घंटे तक आयोजन स्थल के आसपास भारी वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी।आयोजन को लेकर लगातार ई-मेल के जरिए धमकियां भी मिल रही थीं। इसके मद्देनजर बम निरोधक दस्ता आयोजन स्थल और उसके आसपास के हिस्सों में लगातार जांच कर रहा है। शो के दौरान भी 500 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात रहेंगे और निगरानी रखेंगे।इस शो में पिछले आयोजनों की तुलना में ज्यादा टिकट बिके हैं। इंदौर में इससे पहले हनी सिंह और अरिजीत सिंह के शो भी हो चुके हैं।
November 15, 2026
इंदौर नगर निगम में अब दस साल की सेवा पूरी कर चुके मस्टरकर्मियों का विनियमितीकरण किया जाएगा। शासन के वर्ष 2016 के परिपत्र के प्रावधानों के अनुसार विनियमितीकरण के प्रस्ताव को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मंजूरी दी है। इस फैसले से नगर निगम में वर्षों से काम कर रहे कर्मचारियों को फायदा होगा।महापौर पुष्यमित्र भार्गव […]
November 14, 2026
गर्ल्स हॉस्टल में आग – फोटो : amarujala विस्तार भंवरकुआं चौराहे पर स्थित विशालाक्षी गर्ल्स हॉस्टल की इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना के समय हॉस्टल में बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं। आग हॉस्टल की बाहरी गैलरी में लगे विज्ञापन बोर्ड में लगी, जिसके बाद वहां से तेज लपटें उठने लगीं। […]
November 14, 2026
मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और अभिनेता भुवन बाम शुक्रवार को इंदौर पहुंचे। उनका नया शो जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाला है। इस शो में उनके साथ अभिनेत्री संजीदा शेख भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। इंदौर में भुवन ने अपने करियर, दोस्तों और जिंदगी से जुड़े कई अनुभव साझा किए। भुवन ने कहा […]
