रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल:नई स्वास्थ्य बीमा योजना में छह श्रेणियों में बंटेंगे लाभार्थी, 10 लाख तक मिलेगा मुफ्त इलाज – Himachal New Health Insurance Scheme Six Categories 10 Lakh Free Treatment
शिमला

हिमाचल:नई स्वास्थ्य बीमा योजना में छह श्रेणियों में बंटेंगे लाभार्थी, 10 लाख तक मिलेगा मुफ्त इलाज – Himachal New Health Insurance Scheme Six Categories 10 Lakh Free Treatment

November 15, 2026


himachal new health insurance scheme six categories 10 lakh free treatment

हिमाचल में हिमकेयर की जगह नई स्वास्थ्य बीमा योजना लाने की तैयारी।
नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य बीमा योजना का स्वरूप बदलने की तैयारी है। प्रदेश सरकार हिमकेयर योजना की जगह नई स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने जा रही है। इसमें अब सभी लाभार्थियों के लिए एक समान प्रीमियम नहीं होगा, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति, सालाना आय और रोजगार के आधार पर अलग-अलग प्रीमियम निर्धारित किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत लाभार्थियों को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा।

इसमें बीपीएल परिवारों, सामान्य लोगों, आउटसोर्स कर्मचारियों, अनुबंध कर्मचारियों, नियमित सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों और कारोबारियों को शामिल किया जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्रीमियम में अधिक राहत देने की तैयारी है, जबकि आर्थिक रूप से सक्षम परिवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार बीमा प्रीमियम चुकाना होगा।

पात्र परिवारों को 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज

नई स्वास्थ्य बीमा योजना की सबसे बड़ी खासियत पात्र परिवारों को सालाना 10 लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार का सुरक्षा कवच देना है। इससे गंभीर बीमारियों और महंगे उपचार की स्थिति में परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत मिल सकेगी। सरकार का प्रयास है कि आर्थिक स्थिति के कारण किसी परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहना पड़े। नई व्यवस्था में अलग-अलग आय और रोजगार श्रेणियों के आधार पर प्रीमियम तय होने से जरूरतमंद परिवारों को विशेष राहत मिलने की उम्मीद है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X