रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
इंदौर:गूगल से अस्पताल का नंबर सर्च करना पड़ा मंहगा, मरीज से एक लाख की धोखाधड़ी – Indore: Searching For A Hospital’s Number On Google Proves Costly; Patient Defrauded Of One Lakh Rupees.
इंदौर

इंदौर:गूगल से अस्पताल का नंबर सर्च करना पड़ा मंहगा, मरीज से एक लाख की धोखाधड़ी – Indore: Searching For A Hospital’s Number On Google Proves Costly; Patient Defrauded Of One Lakh Rupees.

November 24, 2026


Indore: Searching for a hospital's number on Google proves costly; patient defrauded of one lakh rupees.

सायबर ठगों ने धोखाधड़ी

विस्तार

साइबर ठगों ने धोखाधड़ी के ऐसे-ऐसे तरीके खोज निकाले हैं कि लोगों को शक तक नहीं हो पाता और ठग अपना काम कर जाते हैं। ऐसा ही एक मामला इंदौर में सामने आया, जहां सीएचएल अस्पताल में डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर संपर्क नंबर तलाशना एक महिला को महंगा पड़ गया। साइबर ठग ने अस्पताल से जुड़ा व्यक्ति बनकर महिला को फर्जी लिंक भेजी और उसके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। हालांकि, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई और न्यायालय के आदेश के बाद महिला को ठगी की पूरी राशि वापस मिल गई।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता राधिका (परिवर्तित नाम) सीएचएल अस्पताल में डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने गूगल पर अस्पताल का संपर्क नंबर खोजा। वहां मिले नंबर पर संपर्क करने पर एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को अस्पताल से जुड़ा हुआ बताया। उसने अपॉइंटमेंट बुक करने के नाम पर महिला को एक लिंक भेजी।

महिला ने लिंक पर क्लिक कर बताई गई प्रक्रिया पूरी की। इसी दौरान उनके साथ एक लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी हो गई। इसके बाद महिला ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच इंदौर की साइबर फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम ने मामले में कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, न्यायालय के आदेश के बाद पीड़िता को ठगी गई पूरी एक लाख रुपये की राशि वापस करा दी गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X