रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
इंदौर:प्रतिबंध रहा बेअसर, इंदौर के तीन प्रमुख मार्गों पर नजर आए ई रिक्शा – Indore: Ban Proves Ineffective; E-rickshaws Spotted On Three Major Routes In Indore
इंदौर

इंदौर:प्रतिबंध रहा बेअसर, इंदौर के तीन प्रमुख मार्गों पर नजर आए ई रिक्शा – Indore: Ban Proves Ineffective; E-rickshaws Spotted On Three Major Routes In Indore

November 27, 2026


Indore: Ban proves ineffective; e-rickshaws spotted on three major routes in Indore

ई रिक्शा प्रतिबंधित मार्ग पर दौड़ते रहे।
– फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में ई-रिक्शा ट्रैफिक बिगड़ने की वजह बन चुके हैं। रिक्शा चालक कहीं भी सवारी के इंतजार में खड़े हो जाते हैं और फिर यातायात प्रभावित होने लगता है। इसे देखते हुए प्रशासन ने तीन प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा के चलने पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन यह गुरुवार को बेअसर नजर आया।

ई-रिक्शा तीनों मार्गों पर नजर आए। उन्हें रोकने के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात थे, लेकिन रिक्शा चालकों ने कहा कि उन्हें आदेश के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिसकर्मियों ने रिक्शा चालकों से कहा कि अब शुक्रवार से प्रतिबंधित मार्गों पर ई-रिक्शा दिखे तो कार्रवाई होगी।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने निरंजनपुर से नवलखा, पलासिया से कृष्णपुरा ब्रिज और सुपर कॉरिडोर पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित कर दिए हैं। यह आदेश बुधवार शाम को जारी किया गया, लेकिन गुरुवार सुबह तीनों मार्गों पर ई-रिक्शा नजर आए और इस कारण जाम भी लगता रहा। अब पुलिस शुक्रवार से तीनों मार्गों पर ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्ती बरतेगी। अधिकारियों का कहना है कि जानकारी नहीं होने के कारण पहले दिन रिक्शा चालकों को समझाया गया है।

रूट के हिसाब से भी नहीं चलते

ई-रिक्शा के लिए ट्रैफिक विभाग ने रूट तय किए हैं, लेकिन इसके बावजूद रिक्शा चालक निर्धारित रूट के हिसाब से नहीं चलते हैं। राजवाड़ा पैलेस के सामने रिक्शा खड़े करने पर रोक लगाई गई है, लेकिन वहां दिन में कई बार सवारी के इंतजार में ई-रिक्शा खड़े रहते हैं और यातायात बाधित करते हैं। शहर में ई-रिक्शा के स्टैंड भी नहीं हैं। इस कारण वे सड़कों पर ही खड़े रहते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X