रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
इंदौर:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी बोले- कृष्णबाग बस्ती की लड़ाई कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी – Indore: State Congress President Patwari Says The Congress Will Take The Battle For The Krishnabagh Settlement
इंदौर

इंदौर:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी बोले- कृष्णबाग बस्ती की लड़ाई कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी – Indore: State Congress President Patwari Says The Congress Will Take The Battle For The Krishnabagh Settlement

November 24, 2026


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार को कृष्णबाग कॉलोनी पहुंचे और प्रभावित लोगों से मिले। जिन लोगों के मकान टूटे हैं, उनसे मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि कृष्णबाग के रहवासियों की लड़ाई कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी। कांग्रेस इस केस के लिए बड़े वकीलों की मदद लेगी।

उन्होंने कहा कि जब अवैध कॉलोनी बन रही थी, तब अफसरों ने कार्रवाई क्यों नहीं की? लोगों ने यहां प्लॉट खरीदे। उनके मकानों की रजिस्ट्री है। बैंकों ने कर्ज दे रखा है, फिर मकान कैसे अवैध हो गए?

पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में भूमाफिया पनप रहे हैं। रहवासियों के लिए कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। इसके लिए मैंने कांग्रेस के पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। अफसरों ने मकान नहीं तोड़े, बल्कि उनमें रहने वाले लोगों का भविष्य बर्बाद किया है। जिनके मकान टूटे हैं, उनमें कोई टेलर है तो कोई मजदूरी करता है।

इंदौर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के विधायक हैं। 25 साल से नगर निगम में भाजपा की परिषद है। फिर भी जनता दुखी है। अब लोगों को सोचना चाहिए कि वे जिन्हें वोट देते हैं, क्या वे उनका साथ दे रहे हैं?

दो-तीन दिन में होगा बड़ा आंदोलन

प्रदेश अध्यक्ष पटवारी के निर्देश के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने आंदोलन की रणनीति तैयार की है। दो-तीन दिन में बड़ा आंदोलन किया जाएगा और कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसमें प्रभावित बस्ती के लोग भी शामिल होंगे।

आपको बता दें कि इंदौर की कृष्णबाग बस्ती में सोमवार को 40 से ज्यादा निर्माण तोड़े गए। इस दौरान अफसरों को विरोध का सामना करना पड़ा। जब मकान टूट रहे थे, तो कई लोगों की आंखों में आंसू आ गए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X