इंदौर:प्लॉट विवाद में अपहरण और वसूली का केस दर्ज, पटवारी परिवार से जुड़े लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में – Kidnapping And Extortion Case Registered In Indore, Fir Filed Against Jitendra Alias Jeetu Tadori

Crime demo
November 23, 2026

Crime demo
राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने शुभम वैली के एक भूखंड से जुड़े विवाद में अपहरण और वसूली के आरोपों में प्रकरण दर्ज किया है। फरियादी संजय महाजन की शिकायत और प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने जितेंद्र उर्फ जीतू तड़ोरी को आरोपी बनाया है। मामले में शामिल एक अन्य व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें- कार्तिक मास की दूसरी सवारी: प्रजा का हाल जानने शाही ठाठ-बाट से निकले राजाधिराज महाकाल, रजत पालकी से दिए दर्शन
घर पहुंचकर धमकाने और एग्रीमेंट छीनने का आरोप
संजय महाजन ने कुछ दिन पहले राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शुभम वैली स्थित भूखंड क्रमांक 106 के लिए उन्होंने एग्रीमेंट किया था और संबंधित पक्ष को राशि भी दी थी। हालांकि, लंबे समय तक भूखंड की रजिस्ट्री नहीं हो सकी। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर जितेंद्र उर्फ जीतू तड़ोरी अपने एक साथी के साथ संजय महाजन के घर पहुंचा। दोनों ने उन्हें डराया-धमकाया और उनके पास मौजूद मूल एग्रीमेंट छीनकर फेंक दिया। इसके बाद आरोपी उन्हें कोर्ट लेकर पहुंचे, जहां एग्रीमेंट और पैसों के लेनदेन से जुड़ा मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि बाद में आरोपी ने लिखित आवेदन देकर राशि थाने में जमा कराई थी।
पटवारी परिवार से जुड़े लोगों की भूमिका भी जांच में
पुलिस जांच में इस मामले के तार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी और भारत पटवारी से भी जुड़ रहे हैं। पिछले दिनों राजेंद्र नगर पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। इसके अलावा शुभम वैली के डायरेक्टर सहित अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। पुलिस का कहना है कि जांच में यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जितेंद्र उर्फ जीतू तड़ोरी के खिलाफ अपहरण और वसूली से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। दूसरे संदिग्ध की तलाश जारी है।
November 29, 2026
मां ने बेटी के पैर जलाए – फोटो : amarujala विस्तार इंदौर में मां ने अपनी ही बेटी को 200 रुपये चुराने की शंका में डंडों से पीटा और पैर जलते हुए चूल्हे पर रख दिए। इससे बच्ची के पैर झुलस गए। गुस्से के कारण मां को अपनी ही बच्ची की चिंता नहीं हुई। जब […]
November 28, 2026
इंदौर की संस्था अभ्यास मंडल की 67वीं शीतकालीन व्याख्यानमाला के निमंत्रण पत्र व पोस्टर का विमोचन इंदौर प्रेस क्लब के समारोह में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति माननीय शांतनु केमकर थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज में स्वस्थ संवाद, वैचारिक आदान-प्रदान और सार्थक विमर्श की परंपरा को जीवित […]
November 28, 2026
इंदौर में ठंड का असर अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम के बदलते मिजाज के बीच दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जबकि रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। सुबह और रात के समय ठिठुरन महसूस होने लगी है। हालांकि, फिलहाल शहर में घने कोहरे का असर नहीं […]
