इंदौर:भाजपा में शामिल तीन कांग्रेस पार्षदों को हाईकोर्ट का नोटिस, दो सप्ताह में मांगा जवाब – Indore: High Court Issues Notices To 3 Former Congress Councillors Who Joined Bjp Under Anti-defection Law

मप्र हाईकोर्ट
November 26, 2026

मप्र हाईकोर्ट
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए तीन कांग्रेस पार्षदों को दलबदल कानून के तहत नोटिस जारी किया है। न्यायालय ने पार्षद ममता सुनेरे, शिवम यादव और विनिता मौर्य सहित मामले से जुड़े सभी पक्षकारों से दो सप्ताह में जवाब मांगा है।
जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और जस्टिस पवनकुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई की। इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट की याचिका पर सुनवाई करते हुए पीठ ने राज्य सरकार, नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव, नगर निगम और तीनों पार्षदों को अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें: उमरिया: बजरंग पावर के खिलाफ घुनघुटी में जनआक्रोश, अधिकारियों के सामने भी नहीं पिघला ग्रामीणों का रुख
याचिका का मुख्य आधार
नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज करने वाले इन तीनों पार्षदों ने बाद में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली थी। इसके विरोध में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने शासन के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था। उन्होंने तीनों पार्षदों की सदस्यता समाप्त करने तथा उनके वार्डों में उपचुनाव कराने की मांग उठाई थी। हालांकि नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव ने नेता प्रतिपक्ष के इस आवेदन को निरस्त कर दिया था। प्रमुख सचिव के इस फैसले को चुनौती देते हुए सोनिला मिमरोट ने सितंबर महीने में उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में याचिका दायर की थी।
उच्च न्यायालय में पैरवी
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता विभोर खंडेलवाल और अधिवक्ता ज्येश गुरनानी ने अपनी दलीलें पेश कीं। उन्होंने प्रमुख सचिव के निर्णय पर सवाल उठाते हुए पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ता की दलीलें सुनने के बाद सभी संबंधित पक्षकारों को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब पेश करने का निर्देश दिया है। अदालत अब सभी पक्षों का जवाब मिलने के बाद इस याचिका पर अगली सुनवाई करेगी।
November 29, 2026
मां ने बेटी के पैर जलाए – फोटो : amarujala विस्तार इंदौर में मां ने अपनी ही बेटी को 200 रुपये चुराने की शंका में डंडों से पीटा और पैर जलते हुए चूल्हे पर रख दिए। इससे बच्ची के पैर झुलस गए। गुस्से के कारण मां को अपनी ही बच्ची की चिंता नहीं हुई। जब […]
November 28, 2026
इंदौर की संस्था अभ्यास मंडल की 67वीं शीतकालीन व्याख्यानमाला के निमंत्रण पत्र व पोस्टर का विमोचन इंदौर प्रेस क्लब के समारोह में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति माननीय शांतनु केमकर थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज में स्वस्थ संवाद, वैचारिक आदान-प्रदान और सार्थक विमर्श की परंपरा को जीवित […]
November 28, 2026
इंदौर में ठंड का असर अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम के बदलते मिजाज के बीच दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जबकि रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। सुबह और रात के समय ठिठुरन महसूस होने लगी है। हालांकि, फिलहाल शहर में घने कोहरे का असर नहीं […]
