रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
इंदौर अपराध:अखाड़े में नाबालिग बच्चे से अश्लील हरकत, जान से मारने की दी थी धमकी; कोच मनीष नामदेव गिरफ्तार – Coach Manish Namdev Arrested For Obscene Act With Minor Child In Akhara
इंदौर

इंदौर अपराध:अखाड़े में नाबालिग बच्चे से अश्लील हरकत, जान से मारने की दी थी धमकी; कोच मनीष नामदेव गिरफ्तार – Coach Manish Namdev Arrested For Obscene Act With Minor Child In Akhara

November 27, 2026


Coach Manish Namdev arrested for obscene act with minor child in akhara.

सदर बाजार थाने पर मामला दर्ज किया गया है.

विस्तार

सदर बाजार थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग बच्चे के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने अखाड़े के कोच को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनीष नामदेव के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने बच्चे को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, 14 वर्षीय बच्चा अखाड़े में प्रशिक्षण लेने जाता था। इसी दौरान एक दिन जब अखाड़े में मौजूद अन्य बच्चे घर जा चुके थे, तब कोच मनीष नामदेव ने उसे वहीं रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद उसने बच्चे के साथ अश्लील हरकत की। बच्चे ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। धमकी के कारण बच्चा डर गया और उसने शुरुआत में घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: ठेलेवालों के लिए पुलिस से भिड़े, जीतू पटवारी ने दी चेतावनी, सीएम को भी घेरा

बाद में जब बच्चे ने अपने पिता को देखा तो हिम्मत जुटाकर उन्हें पूरी घटना बताई। इसके बाद पिता ने सदर बाजार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कोच के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कर रही पूछताछ

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मामले में कोई अन्य व्यक्ति या तथ्य भी शामिल हैं या नहीं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X