इंदौर-भोपाल रोड पर हादसा:अज्ञात कार की टक्कर से महिला की मौत, डेढ़ साल का मासूम घायल; हाईवे पर लगा जाम – Tragic Accident On The Indore-bhopal Road: A Woman Died After Being Struck By An Unidentified Car

इंदौर-भोपाल हाईवे पर हादसे के बाद लगा जाम
November 15, 2026

इंदौर-भोपाल हाईवे पर हादसे के बाद लगा जाम
इंदौर-भोपाल रोड पर जॉन डियर कंपनी के सामने रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भोपाल से इंदौर की ओर जा रहे बाइक सवार परिवार को पीछे से आ रही अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और डेढ़ साल का मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार केतन अपनी पत्नी निकिता और डेढ़ साल के बेटे लवांश के साथ बाइक से भोपाल से इंदौर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जब वे इंदौर-भोपाल रोड पर जॉन डियर कंपनी के सामने पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में निकिता को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं केतन और मासूम लवांश गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये भी पढ़ें- डंपर से कुचलकर महिला पत्रकार की दर्दनाक मौत, चालक फरार
एंबुलेंस और पुलिस के इंतजार में भड़का लोगों का गुस्सा
हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायलों की मदद के लिए तत्काल डायल 112 और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। हालांकि, काफी देर तक पुलिस और एंबुलेंस के मौके पर नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश फैल गया। इसके विरोध में राहगीरों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक चले जाम के कारण इंदौर-भोपाल रोड पर यातायात प्रभावित रहा और दोनों ओर लगभग दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सूचना मिलने पर सीएसपी सुमित अग्रवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाइश देकर जाम खुलवाया और यातायात बहाल कराया। इसके बाद घायल केतन को डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
राहगीर ने बच्चे को पहुंचाया अस्पताल
हादसे के दौरान डेढ़ साल का मासूम लवांश भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर मौजूद राहगीर राहुल भाटी ने बच्चे को तत्काल अपने साथ देवास जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसका उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे के पैर में फ्रैक्चर है। समय पर अस्पताल पहुंचने से उसकी जान बच गई। इधर, पुलिस ने मृतका निकिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अज्ञात कार और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।
November 15, 2026
अनमोल मति जी की अंतिम यात्रा रविवार को डोल के रूप में निकाली गई। विस्तार खातेगांव निवासी 83 वर्षीया अनमोल मति जी का संलेखनापूर्वक समाधिमरण हुआ। जैन धर्म के सिद्धांतों के अनुसार संलेखना को आत्मशुद्धि, वैराग्य और संयम की साधना माना जाता है। अनमोल मति जी ने अपनी इस धार्मिक साधना को पूरे क्रम से […]
November 14, 2026
खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी हत्याकांड मामले में पाटेंद्र जायसवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया। विस्तार खातेगांव थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप पुरी की हत्या के मामले में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार शराब दुकान लाइसेंसी पाटेन्द्र जायसवाल को हिरासत में ले लिया। वहीं, मामले में […]
