रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
इग्नू में दाखिले के लिए उम्र की बाध्यता नहीं :डॉ. अमित – No Age Restriction For Admission At Ignou: Dr. Amit
मिर्ज़ापुर

इग्नू में दाखिले के लिए उम्र की बाध्यता नहीं :डॉ. अमित – No Age Restriction For Admission At Ignou: Dr. Amit

November 25, 2026


No age restriction for admission at IGNOU: Dr. Amit

जीडी बिनानी पीजी कालेज में इग्नू की परिचय सभा को संबो​धित करते वक्ता, सोशल मीडिया

मिर्जापुर। भरुहना स्थित जीडी बिनानी पीजी कॉलेज के सभागार में मंगलवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र 2778 की ओर से नव प्रवेशित विद्यार्थियों की परिचय सभा आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को इग्नू की अध्ययन प्रणाली, पाठ्य सामग्री और ऑनलाइन सुविधाओं की जानकारी दी गई।

केंद्र समन्वयक डॉ. अमित कुमार सिंह ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए बताया कि इग्नू में प्रवेश के लिए उम्र की बाध्यता नहीं है। कोई भी वयस्क और नौकरी पेशा व्यक्ति अपनी पढ़ाई जारी रखने या उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रवेश ले सकता है। मुख्य अतिथि सहायक क्षेत्रीय निदेशक प्रो. संजय कुमार ने कहा कि इग्नू की अध्ययन सामग्री प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी उपयोगी है।

सौरभ कुमार चौबे ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान शिक्षकों और काउंसलरों ने नए ऑनलाइन असाइनमेंट पोर्टल की जानकारी दी। बताया कि विद्यार्थी लॉगिन कर हस्तलिखित असाइनमेंट की पीडीएफ बनाकर विषयवार अपलोड कर सकेंगे और उनकी स्थिति भी देख सकेंगे। अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह ने की। इस दौरान डॉ. ध्रुवजी पांडेय, डॉ. शशिधर शुक्ला, डॉ. राजीव सिंह, प्रो. सुशील कुमार त्रिपाठी और प्रो. राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X