रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
इलाहाबाद हाईकोर्ट:आरओ-एआरओ भर्ती की परीक्षा तिथि और सिटी स्लिप जारी, दिसंबर में इन तारीखों पर एग्जाम – Allahabad High Court Up Ro Aro Computer Assistant Exam 2026: City Intimation Slip Released, Check Exam Dates
नौकरी

इलाहाबाद हाईकोर्ट:आरओ-एआरओ भर्ती की परीक्षा तिथि और सिटी स्लिप जारी, दिसंबर में इन तारीखों पर एग्जाम – Allahabad High Court Up Ro Aro Computer Assistant Exam 2026: City Intimation Slip Released, Check Exam Dates

November 27, 2026


Allahabad High Court UP RO ARO Computer Assistant Exam 2026: City Intimation Slip Released, Check Exam dates

Allahabad High Court RO ARO Exam 2026
– फोटो : AI Generated

विस्तार

समीक्षा अधिकारी (RO), सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) और कंप्यूटर सहायक भर्ती परीक्षा 2026 के अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना है। भर्ती परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक लिंक के जरिए अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। 27 नवंबर 2026 को जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, भर्ती परीक्षा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS) द्वारा आयोजित की जाएगी।

इलाहाबाद हाईकोर्ट आरओ-एआरओ की परीक्षा कब होगी?

भर्ती परीक्षा का प्रथम चरण यानी प्रारंभिक परीक्षा (सामान्य अध्ययन) 8, 9 और 10 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में कई पालियों में होगी। आयोग की सूचना के मुताबिक, परीक्षा पहले विज्ञापन के अनुसार ओएमआर आधारित मोड में होनी थी, लेकिन अब इसे कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा की बाकी शर्तें और नियम पहले जारी विज्ञापन के अनुसार ही रहेंगे।

नोटिस देखें:


इन 15 शहरों में होंगे परीक्षा केंद्र











परीक्षा शहर परीक्षा शहर
आगरा लखनऊ
अलीगढ़ मुरादाबाद
बरेली मुजफ्फरनगर
गाजियाबाद मेरठ
गोरखपुर नोएडा
झांसी प्रयागराज
कानपुर वाराणसी

इस लिंक से डाउनलोड करें सिटी इंटिमेशन स्लिप

अभ्यर्थियों की सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसे डाउनलोड करने के लिए cdn.digialm.com//EForms/configuredHtml//970/103540/IKuiiRXVDxSIXpGK42/login.html लिंक पर जाना होगा। सिटी इंटिमेशन स्लिप में परीक्षा शहर की जानकारी दी जाती है। इसे परीक्षा प्रवेश पत्र न समझें। उपलब्ध सूचना में प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख नहीं बताई गई है।

आवेदन किया, फीस भी भरी, लेकिन सिटी स्लिप नहीं मिली?

सार्वजनिक सूचना के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन की सभी प्रक्रियाएं पूरी की हैं और निर्धारित परीक्षा शुल्क भी जमा किया है, लेकिन उन्हें सिटी इंटिमेशन स्लिप नहीं मिली है, वे अपनी शिकायत के समाधान के लिए हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।


  • हेल्पडेस्क नंबर: 9986638901
  • ईमेल: allahabadhighcourt.helpdesk@gmail.com

सीबीटी परीक्षा और नॉर्मलाइजेशन के दिशा-निर्देश भी उपलब्ध

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) से जुड़े दिशा-निर्देश और Z-Score Normalization की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को इन निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X