छतरपुर:मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर 15 लाख के फोन ले उड़े बदमाश, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस – Chhatarpur: Thieves Steal Over 50 Mobile Phones Worth Rs 15 Lakh From Electronics Shop

अपराध
November 29, 2026

अपराध
शहर में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। पत्रकार चौक के पास स्थित श्री बालाजी इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मोबाइल शॉप को चोरों ने निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोर दुकान से 50 से अधिक मोबाइल फोन चोरी कर ले गए हैं। चोरी गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। साथ ही चोरी की वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों की पहचान की जा सके।
ये भी पढ़ें: शहडोल: गर्भवती महिलाओं के पंजीयन और टीकाकरण में लापरवाही पर सख्ती, 8 एएनएम और 6 सुपरवाइजरों का वेतन कटेगा
इस संबंध में कोतवाली टीआई सतीश सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द से जल्द चोरी की वारदात का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।
शहर के व्यस्त इलाके में हुई इस बड़ी चोरी से व्यापारियों में चिंता का माहौल है। करीब 15 लाख रुपये के मोबाइल चोरी होने की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों तक कब पहुंचती है और चोरी गए मोबाइल कब तक बरामद हो पाते हैं।
November 28, 2026
छतरपुर जिले के चंदला नगर में शादी समारोह में शामिल होने आए महोबा के नगर पालिका पार्षद पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब 10 से 12 लोगों ने तलवार, कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पार्षद पर हमला किया। हमले में पार्षद गंभीर […]
November 28, 2026
बी.एड. की परीक्षा देते पकड़े गए चार मुन्नाभाई विस्तार महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बीएड की परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां मूल परीक्षार्थियों की जगह दूसरे लोगों को बैठाकर परीक्षा दिलाई जा रही थी। उड़नदस्ता टीम ने जांच के दौरान ऐसे चार फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ लिया। इनमें तीन युवक और […]
November 27, 2026
छतरपुर जिला न्यायालय विस्तार छतरपुर। जिला न्यायालय ने किसान से रिश्वत मांगने के मामले में पटवारी अंकित पाठक को तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पटवारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला करीब सात साल पुराना है। जिला न्यायालय के एडीपीओ संजय यादव के […]
