उज्जैन में भाजपा की पदयात्रा:सीएम मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल होंगे शामिल, शहीद पार्क से होगी शुरुआत – Ujjain Bjp Padyatra Mohan Yadav Hemant Khandelwal Save Democracy Campaign

मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में निकलेगी लोकतंत्र बचाओ
November 17, 2026

मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में निकलेगी लोकतंत्र बचाओ
भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के तहत मंगलवार को धर्मनगरी उज्जैन में भव्य पदयात्रा निकाली जाएगी। भाजपा नगर जिला उज्जैन और ग्रामीण इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल प्रमुख रूप से शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पदयात्रा से पहले शहीद पार्क में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ पदयात्रा में शामिल होकर इसका नेतृत्व करेंगे।
शहीद पार्क से शुरू होगी पदयात्रा, सांदीपनी चौराहे पर होगा समापन
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि पदयात्रा की शुरुआत सुबह 10 बजे शहीद पार्क से होगी। यहां आयोजित विशाल सभा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संबोधित करेंगे। सभा के बाद मुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ पदयात्रा में कदमताल करेंगे। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सांदीपनी चौराहे पर पहुंचकर समाप्त होगी।
लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति विश्वास मजबूत करने का अभियान
भाजपा की ओर से देशभर में चलाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का मुख्य उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करना है। पार्टी का कहना है कि चुनाव आयोग, न्यायपालिका और अन्य लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा और विश्वसनीयता पर सवाल उठाने वाली विपक्षी राजनीति के खिलाफ जनता को जागरूक करने के लिए यह पदयात्रा निकाली जा रही है। इसके साथ ही समाज और देश में भ्रम तथा अस्थिरता फैलाने वाली अराजक मानसिकता को उजागर करना और कानून के शासन को सर्वोपरि बनाए रखने का संदेश देना भी अभियान का उद्देश्य है।
मतदाता सूची के शुद्धिकरण के प्रति भी किया जाएगा जागरूक
इस अभियान के तहत फर्जी और दोहरे मतदाताओं के नाम हटाकर पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची के शुद्धिकरण के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा युवाओं और आम नागरिकों को सकारात्मक दिशा देने तथा देश के विकास और विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
November 17, 2026
बाबा महाकाल के दर्शन करते मोरारी बापू विस्तार प्रसिद्ध रामकथा वाचक मोरारी बापू स्वस्तिक यात्रा के दौरान मंगलवार को धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के बाद बापू शिप्रा नदी के रामघाट पहुंचे, जहां उन्होंने पूजन किया। इसके […]
November 17, 2026
अगर आप आने वाले दिनों में उज्जैन के प्रसिद्ध कालभैरव मंदिर में दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि मंदिर में दर्शन व्यवस्था पूरी तरह बदल गई है। अब ना वीआईपी कोटा चलेगा, ना गर्भगृह में एंट्री मिलेगी। सबको एक ही लाइन में लगकर बाबा कालभैरव के […]
November 16, 2026
कम बारिश और सिंचाई के पानी की गंभीर किल्लत से जूझ रहे तराना विधानसभा क्षेत्र के किसानों का सब्र सोमवार को टूट गया। तराना विधायक महेश परमार के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ यह धरना-प्रदर्शन शाम 4:30 बजे तक […]
