बिहार:सीवान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के कई मामलों का आरोपी अरविंद बिंद गिरफ्तार – Bihar: Major Breakthrough For Police In Siwan; Arvind Bind, Accused In Several Theft Cases, Arrested.

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
November 17, 2026

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
सीवान के महाराजगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। छह वर्षों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे अंतरजिला चोर गिरोह के कथित सरगना अरविंद बिंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा स्थित माधोपुर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस कार्रवाई में महाराजगंज और जीबी नगर थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया।
महाराजगंज थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर रामाशंकर शाह के अनुसार, महाराजगंज थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा विनोद कुमार सिंह के घर में 9 जनवरी 2020 को भीषण चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में अरविंद बिंद का नाम सामने आया था। घटना के बाद से ही वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन वह करीब छह वर्षों तक गिरफ्तारी से बचता रहा।
पढे़ं: श्रमजीवी एक्सप्रेस में अगले सात दिन तक कन्फर्म टिकट नहीं, कितनी है वेटिंग?
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से माधोपुर गांव का निवासी है। उसके खिलाफ सीवान के अलावा सारण जिले के विभिन्न थानों में चोरी की कई घटनाओं से संबंधित मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि उसके विरुद्ध दर्जनों मामले न्यायालय में लंबित हैं। उसे अंतरजिला चोर गिरोह का कथित सरगना बताया जा रहा है।
इस संबंध में महाराजगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर अंतरजिला चोर गिरोह के एक कथित सरगना को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
छह साल से फरार आरोपी की गिरफ्तारी को महाराजगंज और जीबी नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से पुराने चोरी के मामलों में भी आगे की जांच को गति मिलने की उम्मीद है।
November 17, 2026
बिहार के सीवान में छठ महापर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। आंदर थाना क्षेत्र के अलग-अलग छठ घाटों पर कथित तौर पर शराब के नशे में हंगामा और हो-हल्ला करने के आरोप में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जरूरी […]
November 17, 2026
बिहार के सारण जिले में लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय व्रती की डूबने से मौत हो गई। घटना डेरनी थाना क्षेत्र के विशम्भरपुर गांव की है, जहां सोमवार को मही नदी में संध्या अर्घ्य देने के दौरान बुजुर्ग गहरे पानी में चले गए। हादसे के बाद छठ […]
November 16, 2026
पुलिस प्रशासन विस्तार सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के तक्कीपुर गांव में जमीन और रास्ते को लेकर वर्षों से चला आ रहा विवाद सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते गांव में तनाव फैल गया। आरोप है कि करीब 200 से 250 लोगों की भीड़ ने मौके पर पहुंचकर विनय ठाकुर की जमीन […]
