उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी को शासन ने छह माह का कार्य विस्तार दिया है। उनका तीन वर्ष का कार्यकाल 24 नवंबर को पूरा हो गया था। नए कुलपति की चयन प्रक्रिया पूरी होने में लगने वाले समय को देखते हुए शासन ने उन्हें कार्यवाहक कुलपति की जिम्मेदारी सौंपी है।
वह अगले छह माह अथवा नियमित कुलपति की नियुक्ति या अग्रिम आदेश तक पद पर बने रहेंगे। प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी को 24 नवंबर 2023 को तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त किया गया था। उन्होंने 25 नवंबर को पदभार ग्रहण किया था।
UK Top News: अंकिता के परिजन धरने पर बैठे, बैणी-भुली योजना पर कांग्रेस का वार, गर्भवती का सड़क पर प्रसव
तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब उन्हें कार्यवाहक कुलपति के रूप में छह माह का कार्य विस्तार दिया गया है। इस संबंध में लोक भवन से आदेश जारी किया गया है। विवि के कुलसचिव डॉ. एसके बरनवाल ने आदेश की पुष्टि की है।