उत्तराखंड:त्योहारी सीजन में चलेंगे कई स्पेशल ट्रेनें, हरिद्वार और रुड़की समेत प्रमुख स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव – Indian Railways Announces Special Trains For Diwali Stoppages At Haridwar And Roorkee Stations

ट्रेन
– फोटो : संवाद
November 5, 2026

ट्रेन
– फोटो : संवाद
त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। रुड़की और हरिद्वार सहित मुरादाबाद मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष ट्रेनों को ठहराव दिया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि त्योहारों के चलते ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर गाड़ी संख्या 04311 – 12 योगनगरी ऋषिकेश – कोलकाता – योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 9203 – 04 हरिद्वार – वेरावल जंक्शन – हरिद्वार एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 04811 – 12 हरिद्वार – बाड़मेर – हरिद्वार एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 09611 – 12 योगनगरी ऋषिकेश – अजमेर जंक्शन – योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 09425 – 26 हरिद्वार – साबरमती – हरिद्वार एक्सप्रेस, 04013 – 14 योगनगरी ऋषिकेश – मुजफ्फरपुर – योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 09609 – 10 योगनगरी ऋषिकेश – उदयपुर जंक्शन एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों को हरिद्वार और रुड़की सहित प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 04655 – 56 लुधियाना जंक्शन – सहरसा जंक्शन – लुधियाना जंक्शन एक्सप्रेस, 6 से 13 नवंबर के बीच संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 04661 – 62 लुधियाना – दरभंगा – लुधियाना एक्सप्रेस 7 से 12 नवंबर, गाड़ी संख्या 04663 – 64 लुधियाना – गया जंक्शन – लुधियान 12 और 13 नवंबर, गाड़ी संख्या 04665 – 66 लुधियाना – कोलकाता – लुधियाना एक्सप्रेस 6 और 7 नवंबर, गाड़ी संख्या 04527 – 28 सरहिंद – सहरसा – सरहिंद एक्सप्रेस 5 से 13 नवंबर और गाड़ी संख्या 04659 – 60 लुधियाना – पूर्णियाकोर्ट जंक्शन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 5 से 10 नवंबर तक संचालित की जाएगी।
ये भी पढे़ं…गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गंगनानी के पास नदी में समाई गुजरात के यात्रियों की कार, पांच लोगों की मौत
स्टेशन परिसर में ही मिलेंगे अनारक्षित टिकट
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि दीपावली त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्टेशन परिसर में ही मोबाइल अनरिजर्व टिकटिंग सिस्टम के जरिये अनारक्षित टिकट उपलब्ध कराने की व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके अलावा टिकट काउंटर पर भी कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई है।
November 13, 2026
छठ पूजा पर अपने घर पहुंचने की उत्सुकता में प्रवासियों की भारी भीड़ रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी। राप्ती गंगा और लिंक एक्सप्रेस से बड़ी संख्या में यात्री बिहार और पूर्वांचल की ओर रवाना हुए। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ का आलम यह रहा कि कई लोगों को बैठने के लिए सीट तक नहीं मिल […]
November 13, 2026
आईआईटी रुड़की – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में शुक्रवार देर रात एक छात्र ने फंदे से लटककर जान दे दी। छात्र का शव हॉस्टल के दूसरे तल पर स्थित कमरे में मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को […]
November 13, 2026
नगर के बसेड़ी मार्ग स्थित श्मशान घाट में खड़े यूकेलिप्टस के सात पेड़ काटकर लकड़ी चोरी कर लिए जाने के मामले में एक माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो सकी है। इसे लेकर सभासदों ने नाराजगी जाहिर की है। सभासदों की शिकायत पर नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी ने […]
