बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तराखंड:प्रदेश में जहां रह रहे हैं किराएदार, वहीं होगी उनकी जनगणना, 40 सवालों के जवाब पूरी तरह गोपनीय – Uttarakhand Census Tenants To Be Counted At Their Current Address Personal Data To Remain Confidential
देहरादून

उत्तराखंड:प्रदेश में जहां रह रहे हैं किराएदार, वहीं होगी उनकी जनगणना, 40 सवालों के जवाब पूरी तरह गोपनीय – Uttarakhand Census Tenants To Be Counted At Their Current Address Personal Data To Remain Confidential

November 18, 2026


Uttarakhand census tenants to be counted at their current address personal data to remain confidential

उत्तराखंड में जनगणना
ग्राफिक

विस्तार

उत्तराखंड में जो जहां रह रहा है, वहीं उसकी जनगणना होगी। जिन भवनों में किराएदार रह रहे हैं, उनकी वहीं जनगणना कराई जाएगी। निदेशक जनगणना इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि 40 सवालों का जो जवाब आपको देना है, वह पूरी तरह से गोपनीय है। सूचना का अधिकार अधिनियम या किसी भी न्यायालय के दायरे से यह डाटा पूरी तरह बाहर है। सरकार भी केवल इसके आंकड़े ही जारी करती है, किसी की कोई व्यक्तिगत जानकारी नहीं।

निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य में व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। जनसंख्या गणना के लिए राज्य में कुल 34,443 गणना ब्लॉक निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 26,830 प्रगणक एवं 4,676 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। इनमें 29,515 प्रगणकों एवं 5,223 पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। प्रशिक्षण कार्य के लिए 23 मास्टर ट्रेनर एवं 570 फील्ड ट्रेनर तैनात किए गए हैं और कुल 712 प्रशिक्षण बैच आयोजित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जनगणना के इस दूसरे चरण के दौरान जो जहां होगा, वहीं जनगणना होगी। किराएदार जहां होगा, वहीं गणना की जाएगी। जनगणना के दौरान आधार नंबर और वोटर आईडी नंबर देना वैकल्पिक है, अनिवार्य नहीं। उन्होंने बताया कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत जनगणना के दौरान एकत्रित किए जाने वाले सभी व्यक्तिगत आंकड़े पूर्णतः गोपनीय रखे जाते हैं।

उनका उपयोग केवल सांख्यिकीय एवं जनहित संबंधी उद्देश्यों के लिए किया जाता है। जनगणना-2027 में उपयोग किए जा रहे डिजिटल उपकरण मजबूत एन्क्रिप्शन एवं बहुस्तरीय प्रमाणीकरण जैसी सुरक्षा व्यवस्थाओं से युक्त हैं, जिससे आंकड़ों की सुरक्षा एवं गोपनीयता सुनिश्चित की जा सके।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X