शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तराखंड:विधानसभा चुनाव 2027 के लिए मांगी गईं अर्धसैनिक बलों की 153 कंपनी, 17 हजार होमगार्ड भी होंगे तैनात – Uttarakhand Assembly Elections 2027 State Seeks 153 Companies Of Paramilitary Forces And 17,000 Home Guards
रुद्रप्रयाग

उत्तराखंड:विधानसभा चुनाव 2027 के लिए मांगी गईं अर्धसैनिक बलों की 153 कंपनी, 17 हजार होमगार्ड भी होंगे तैनात – Uttarakhand Assembly Elections 2027 State Seeks 153 Companies Of Paramilitary Forces And 17,000 Home Guards

November 5, 2026


Uttarakhand assembly elections 2027 state seeks 153 companies of paramilitary forces and 17,000 home guards

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव 2027 के लिए राज्य ने 153 कंपनी अर्धसैनिक बल, 17 हजार होमगार्ड की मांग रखी है। ये फोर्स बाहरी राज्यों से आएगी। वहीं, इस बार बर्फबारी वाले 352 संवेदनशील बूथों पर भी चुनाव में विशेष निगरानी की योजना बनाई गई है।

चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुगम बनाने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय और पुलिस विभाग ने व्यापक चुनावी खाका तैयार कर लिया है। राज्य के कुल 12,543 मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के साथ-साथ ईवीएम उपलब्धता, शैडो एरिया में संचार तंत्र और सुरक्षा बलों की तैनाती की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के मद्देनजर 153 कंपनी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की मांग प्रस्तावित की गई है, जबकि राज्य के पास 38 कंपनी पीएसी उपलब्ध है। राज्य पुलिस के करीब 15,000 जवान और 5,100 स्थानीय होमगार्ड तैनात रहेंगे। इसके अलावा बाहरी राज्यों से 17,000 होमगार्ड बुलाने की जरूरत आंकी गई है। व्यवस्थाओं में 6,000 पीआरडी व अन्य सुरक्षा कर्मी भी तैनात किए जाएंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X