उदयपुर पंचायत चुनाव:दिग्गजों के परिवारों में कहीं खुशी कहीं गम, पूर्व मंत्र के दोहिते राजसिंह झाला जीते – Udaipur Panchayat Polls: Congress Wins Key Zila Parishad Seats As Bjp Leader’s Son Faces Defeat

जीत की खुशी में चमके चेहरे
November 20, 2026

जीत की खुशी में चमके चेहरे
जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना के बीच राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। अलग-अलग वार्डों से नतीजे सामने आ रहे हैं। जिला परिषद के वार्ड 32 से कांग्रेस प्रत्याशी राजसिंह झाला ने 1575 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। राजसिंह झाला पूर्व मंत्री स्वर्गीय गुलाब सिंह शक्तावत के दोहिते और पूर्व विधायक स्वर्गीय गजेंद्र सिंह शक्तावत के भांजे हैं। उन्हें पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना का करीबी भी माना जाता है।
वहीं जिला परिषद के वार्ड 31 से कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद सिंह पटिया ने जीत हासिल की है। दूसरी ओर वार्ड 40 से भाजपा के पूर्व देहात जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रगुप्त सिंह चौहान और वार्ड 35 से भाजपा प्रत्याशी ललित सिंह सिसोदिया आगे चल रहे हैं।
पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में भी कई अहम नतीजे सामने आए हैं। गिर्वा पंचायत समिति के वार्ड 4 से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक कटारा ने जीत दर्ज की है। वह पूर्व मंत्री स्वर्गीय खेमराज कटारा के बेटे हैं। सबसे चर्चित मुकाबलों में ऋषभदेव पंचायत समिति का वार्ड 4 भी रहा। यहां भाजपा के पूर्व विधायक नानालाल अहारी के बेटे सोनू अहारी को हार का सामना करना पड़ा है। सोनू अहारी मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
ये भी पढ़ें: राजस्थान: छोटी सजा के आधार पर नहीं रुकेगा प्रमोशन, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हजारों कर्मचारियों को राहत
इसके अलावा भींडर पंचायत समिति के वार्ड 2 में निर्दलीय प्रत्याशी मांगीबाई ने जीत दर्ज की है। मांगीबाई को कुल 828 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रकाशी को 754 वोट मिले। इस तरह मांगीबाई ने 74 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। जिले के अन्य वार्डों में भी मतगणना जारी है। शेष सीटों के नतीजे आने के साथ ही जिला परिषद और पंचायत समितियों की चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।
November 20, 2026
राजस्थान के उदयपुर जिले में पंचायती राज चुनाव के नतीजों में भाजपा ने जिला परिषद की 47 सीटों में से 24 पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को 22 सीटें मिलीं, जबकि भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने एक सीट पर कब्जा जमाया। चुनाव में कई राजनीतिक दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के […]
November 20, 2026
आयकर विभाग की टीम ने उर्वरक और केमिकल क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी इंडियन फॉस्फेट लिमिटेड के परिसरों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। इस कार्रवाई से उदयपुर शहर के कारोबारी और औद्योगिक गलियारों में हड़कंप मच गया। विभाग की अलग-अलग टीमें कंपनी के वित्तीय लेन-देन, खाते-बही और निवेश से संबंधित दस्तावेज की गहन पड़ताल में […]
November 20, 2026
जिले में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों और परिणामों में भींडर पंचायत समिति के वार्ड नंबर-2 से निर्दलीय प्रत्याशी मांगीबाई ने जीत दर्ज की है। मांगीबाई को 828 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी प्रकाशी को 754 वोट मिले। इस तरह मांगीबाई ने […]
