शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
वास्तु टिप्स:सुख-समृद्धि के लिए घर में जरूर लगाएं ये 5 लकी प्लांट्स, खुशहाल रहेगा परिवार – Vastu Tips For Home Plants These Plants Are Lucky For Your Home Ghar Mein Kaun Se Paudhe Lagane Chahiye
ज्योतिष

वास्तु टिप्स:सुख-समृद्धि के लिए घर में जरूर लगाएं ये 5 लकी प्लांट्स, खुशहाल रहेगा परिवार – Vastu Tips For Home Plants These Plants Are Lucky For Your Home Ghar Mein Kaun Se Paudhe Lagane Chahiye

November 20, 2026


Ghar Mein Kaun Se Paudhe Lagane Chahiye: वास्तु शास्त्र में घर के आसपास मौजूद पेड़-पौधों और उनसे निकलने वाली ऊर्जा को विशेष महत्व दिया गया है। मान्यता है कि सकारात्मक ऊर्जा का घर में संचार होने से सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है, जबकि नकारात्मक ऊर्जा के कारण जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। इसका असर घर के माहौल और खुशहाली पर भी पड़ सकता है। वास्तु के अनुसार, घर में कुछ विशेष पौधे लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन पौधों को सही दिशा में लगाने से घर में सकारात्मकता का संचार होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगाए जाने वाले 5 शुभ पौधों के बारे में।

Vastu Tips For Home Plants these plants are lucky for your home ghar mein kaun se paudhe lagane chahiye

वास्तु के अनुसार शुभ पौधे
– फोटो : Ai Generated

शमी का पौधा

हिंदू धर्म में शमी के पौधे को बहुत शुभ माना गया है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, शमी के पौधे को हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में ही लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में बरकत आती है और फिजूलखर्ची से भी राहत मिल सकती है। मान्यता है कि यह पौधा शनिदेव को बहुत प्रिय है, इसलिए इसे घर में लगाने से शनि के बुरे प्रभाव भी कम हो सकते हैं।

Vastu Tips For Home Plants these plants are lucky for your home ghar mein kaun se paudhe lagane chahiye

वास्तु के अनुसार शुभ पौधे
– फोटो : Ai Generated

मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मनी प्लांट लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इस पौधे को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाती है लेकिन इसे कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में न लगाएं, क्योंकि इससे धन की हानि हो सकती है। घर में मनी प्लांट रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है, इस पौधे को धन और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। 

Vastu Tips For Home Plants these plants are lucky for your home ghar mein kaun se paudhe lagane chahiye

वास्तु के अनुसार शुभ पौधे
– फोटो : Ai Generated

पुदीना का पौधा

वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में पुदीना का पौधा लगाना बहुत शुभ माना गया है। इस पौधे को घर में उस स्थान पर लगाना चाहिए, जहां पानी का बहाव अधिक रहता हो। लेकिन इसे भूलकर भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। अगर आपके घर में किसी न किसी बात को लेकर परिवार के बीच तनाव बना रहता है तो पुदीना का पौधा घर में जरूर लगाएं। इससे घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है। 

वास्तु: नौकरी और धन में चाहते हैं तरक्की, तो ऑफिस बैग से जुड़े इन वास्तु नियमों को न करें नजरअंदाज

Vastu Tips For Home Plants these plants are lucky for your home ghar mein kaun se paudhe lagane chahiye

वास्तु के अनुसार शुभ पौधे
– फोटो : Ai Generated

रबर प्लांट

वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में रबर प्लांट को पूर्व दिशा में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। हरा भरा रबर प्लांट का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा कर नकारात्मकता को दूर करता है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X