रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उदयपुर:500 किलोमीटर पीछा कर मध्य प्रदेश से पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी – Udaipur Minor Girl Missing Case Accused Arrested After 500 Km Chase
उदयपुर

उदयपुर:500 किलोमीटर पीछा कर मध्य प्रदेश से पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी – Udaipur Minor Girl Missing Case Accused Arrested After 500 Km Chase

November 25, 2026


राजस्थान के उदयपुर में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में सवीना थाना पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम ने करीब 500 किलोमीटर तक पीछा किया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर किशोरी को भी सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

16 नवंबर की रात घर से लापता हुई थी किशोरी

थानाधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने सवीना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 16 नवंबर 2026 की रात करीब 10 बजे उनकी नाबालिग बहन बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। परिजनों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

तकनीकी संसाधनों से मिली आरोपी की लोकेशन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर थानाधिकारी दलबीर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। लोकेशन ट्रेस होने के बाद पुलिस टीम ने करीब 500 किलोमीटर तक पीछा किया और मध्य प्रदेश में आरोपी सतीश परमार को हिरासत में ले लिया। आरोपी सतीश परमार डूंगरपुर जिले के दोवड़ा का निवासी है। उसके पिता का नाम मनोहरलाल है।

पूछताछ के बाद आरोपी गिरफ्तार, किशोरी सुरक्षित

पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर सवीना थाने पहुंची। यहां पूछताछ और जांच के दौरान अपराध की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम ने नाबालिग किशोरी को भी सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X