रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उमरिया:फसल बचाने का इंतजाम बना मौत का जाल, करंट से किसान की दर्दनाक मौत – Electric Fence Turns Deadly: Farmer Killed By Electric Shock, Cattle Also Feared Dead In Bharoula
उमरिया

उमरिया:फसल बचाने का इंतजाम बना मौत का जाल, करंट से किसान की दर्दनाक मौत – Electric Fence Turns Deadly: Farmer Killed By Electric Shock, Cattle Also Feared Dead In Bharoula

November 23, 2026


Electric Fence Turns Deadly: Farmer Killed by Electric Shock, Cattle Also Feared Dead in Bharoula

फसल बचाने का इंतजाम बना मौत का जाल, करंट से किसान की दर्दनाक मौत

विस्तार

जंगली जानवरों से फसल बचाने की कोशिश में खेतों की बाड़ियों में फैलाया जा रहा बिजली का करंट अब इंसानों और बेजुबान जानवरों के लिए मौत का जाल बनता जा रहा है। खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए इसी खतरनाक इंतजाम ने एक बार फिर एक परिवार की खुशियां छीन लीं। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भरौला में खेत में प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आने से 50 वर्षीय रामफल यादव की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक गाय सहित अन्य पालतू मवेशियों की भी करंट से मौत होने की खबर सामने आई है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान रामफल पिता चमरू यादव, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी ग्राम भरौला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खेत में फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए बाड़ी के आसपास बिजली का करंट प्रवाहित करने वाले तार फैलाए गए थे। खेत की सुरक्षा के लिए किया गया यह इंतजाम इतना खतरनाक साबित हुआ कि इसकी चपेट में आने से रामफल यादव की जान चली गई। हादसे में मवेशियों के भी करंट की चपेट में आने की जानकारी सामने आई है।

ये भी पढ़ें- पूर्व गृह मंत्री के पैर छूते दिखे वर्दीधारी पुलिस अधिकारी; वीडियो वायरल, क्यों उठ रहे सवाल?

फसल की रखवाली के लिए बिछाया मौत का जाल

ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली सूअर और अन्य वन्यजीवों से फसलों को बचाने के लिए किसान कई तरह के उपाय करते हैं। लेकिन कुछ लोग खेतों की बाड़ी में सीधे बिजली का करंट प्रवाहित कर देते हैं। यह तरीका न केवल गैरजिम्मेदाराना है, बल्कि खेत के आसपास से गुजरने वाले किसी भी व्यक्ति और पशु के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। भरौला की घटना ने एक बार फिर इस गंभीर खतरे को उजागर कर दिया है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल हाईवे और उमरिया सड़क मार्ग के नजदीक स्थित है। ऐसे में खेतों के आसपास खुले तारों में करंट प्रवाहित करना राहगीरों और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिहाज से भी बड़ा खतरा बन सकता है।

पहले भी जा चुकी हैं इंसानों और मवेशियों की जान

यह कोई पहला मामला नहीं है, जब फसल बचाने के नाम पर खेतों में फैलाया गया करंट जानलेवा साबित हुआ हो। जिले के ग्रामीण इलाकों में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। कभी खेतों में काम करने वाले किसान तो कभी मवेशी इसकी चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद खेतों में अवैध रूप से करंट प्रवाहित करने की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।

पुलिस ने शुरू की वैधानिक कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की। खेत में करंट कैसे प्रवाहित किया गया था, इसके लिए कौन जिम्मेदार है और मवेशियों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इन सभी पहलुओं की जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X