शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ऊना:दिवाली से एक दिन पहले पुराने बस अड्डे पर गरजे एचआरटीसी पेंशनर, परिवहन मंत्री के खिलाफ नारेबाजी – Hrtc Pensioners Protest At The Old Bus Stand A Day Before Diwali; Raise Slogans Against The Transport Minister
ऊना

November 7, 2026

HRTC pensioners protest at the old bus stand a day before Diwali; raise slogans against the Transport Minister

पुराने बस अड्डे पर गरजे एचआरटीसी पेंशनर

विस्तार

दिवाली से ठीक एक दिन पहले अपने हक की लड़ाई लड़ रहे एचआरटीसी के पेंशनरों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को ऊना के पुराने बस अड्डे पर आयोजित बैठक में पेंशनरों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इस दौरान परिवहन मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर पेंशनरों ने सरकार के प्रति अपना रोष जाहिर किया।

कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है और बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिल रही है। पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की बैठक जिला अध्यक्ष किशोरी लाल की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर महासचिव सतपाल शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X