रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एआईएलईटी 2027:अखिल भारतीय विधि प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, समझें डाउनलोड करने की प्रक्रिया – Ailet 2027 Admit Card: Exam On December 13, Download Steps And Instructions
शिक्षा

एआईएलईटी 2027:अखिल भारतीय विधि प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, समझें डाउनलोड करने की प्रक्रिया – Ailet 2027 Admit Card: Exam On December 13, Download Steps And Instructions

November 25, 2026


AILET 2027 Admit Card: Exam on December 13, Download Steps and Instructions

AILET 2027
, ग्राफिक

विस्तार

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू), दिल्ली ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (एआईएलईटी) 2027 के एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जारी की है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर उम्मीदवार लॉगिन के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 13 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। पंजीकृत अभ्यर्थी 6 दिसंबर तक लॉगिन पोर्टल से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए पंजीकरण आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी।

परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि वे परीक्षा कक्ष और अपनी निर्धारित सीट ढूंढ सकें। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा। अभ्यर्थियों को इसे ऑनलाइन डाउनलोड करके प्रिंट निकालना होगा। प्रवेश पत्र की भौतिक प्रति के बिना परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं मिलेगा।

ऐसे डाउनलोड करें एआईएलईटी 2027 का एडमिट कार्ड


  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाएं।
  • ‘Candidate Login’ टैब पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • ‘AILET Admit Card’ टैब खोलें।
  • स्क्रीन पर दिख रहे प्रवेश पत्र में दर्ज विवरण जांचें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
  • प्रवेश पत्र का प्रिंट निकालें और परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाएं।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X