शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एनसीपी के दोनों गुटों का होगा विलय?:सुप्रिया सुले ने दिया बड़ा अपडेट, कहा- जब तक भाई जीवित थे… – Supriya Sule Says Ncp Merger Talks Ended After Ajit Pawar’s Death
देश

एनसीपी के दोनों गुटों का होगा विलय?:सुप्रिया सुले ने दिया बड़ा अपडेट, कहा- जब तक भाई जीवित थे… – Supriya Sule Says Ncp Merger Talks Ended After Ajit Pawar’s Death

November 14, 2026


Supriya Sule Says NCP Merger Talks Ended After Ajit Pawar's Death

सुप्रिया सुले और अजित पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (एनसीपी-एससीपी) की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने दोनों एनसीपी गुटों के विलय को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनके भाई अजित पवार के जीवित रहने तक दोनों गुटों के विलय पर चर्चा चल रही थी, लेकिन उनके निधन के बाद यह बातचीत पूरी तरह रुक गई।

शनिवार को एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, “जब तक मेरे भाई (अजित पवार) जीवित थे, तब तक दोनों गुटों के विलय पर चर्चा होती रही। जिस दिन वह हमें छोड़कर चले गए, उसी दिन इन चर्चाओं पर पूरी तरह विराम लग गया। उनका यह बयान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों के बीच विलय को लेकर चल रही चर्चाओं के संदर्भ में आया है। बता दें कि हाल ही में एनसीपी के कई नेताओं ने अमित शाह से मुलाकात की थी, जिसके बाद ऐसे कयास लग रहे थे कि दोनों गुटों का विलय हो सकता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X